लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के दौरान निर्बाध रूप से पहले सफल खेल आयोजन पर गर्व: नीता अंबानी

By भाषा | Updated: March 13, 2021 19:45 IST

Open in App

मुंबई, 13 मार्च इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का संचालन करने वाली ‘फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट (एफएसडीएल)’ की अध्यक्ष नीता अंबानी ने कोविड-19 महामारी के दौरान देश में इस टूर्नामेंट के बिना किसी रूकावट के सफलतापूर्वक आयोजित करने पर खुशी जताई।

आईएसएल का सातवां सत्र शनिवार को मुंबई सिटी एफसी और एटीके मोहन बागान के बीच गोवा के मडगांव में खेले जाने वाले फाइनल के साथ संपन्न होगा।

अंबानी ने फाइनल से पहले एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ सातवां सत्र खेल की असली ताकत और फुटबॉल के गौरव के सम्मान की तरह है।’’

एफएसडीए रिलायंस समूह की सहायक कंपनी है।

अंबानी ने कहा, ‘‘ वैश्विक महामारी के कारण भय और अनिश्चितता जैसी बाधाओं बावजूद, आईएसएल का यह सत्र हमारे जीवन में बहुत खुशी और उमंग लेकर आया।’’

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की इस सदस्य ने कहा, ‘‘ मुझे इस बात पर गर्व है कि हम ऐसे समय में भारत में आयोजित होने वाले पहले, सबसे लंबे और सबसे सफल खेल आयोजन है।’’

उन्होंने कहा , ‘‘लगभग छह महीने तक चले लीग के दौरान फुटबॉल खिलाड़ियों, सहायक सदस्यों, क्लब और लीग प्रबंधन से जुड़े लोगों के अलावा प्रसारण टीमों के सदस्य सहित लगभग 1600 लोगों का एक सख्त बायो-बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) में रखा गया था। इस दौरान लीग ने लगभग 70,000 आरटी-पीसीआर जांच किये।’’

आईएसएल सात का आगाज 20 नवंबर 2020 को हुआ था। इस सत्र में इसमें 10 की जगह 11 टीमें थी जिससे मैचों की संख्या 95 से बढ़कर 115 हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!