लाइव न्यूज़ :

प्रणय का विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचना पदक से कम नहीं

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:13 IST

Open in App

(अमित कुमार दास)

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय के लिये विश्व चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना सामान्य परिस्थितियों में ज्यादा मायने नहीं रखता, लेकिन पिछले तीन वर्षों में वह जिन स्थितियों से गुजरे हैं उसे देखते हुए यह उनके लिये पदक से कम नहीं है।

प्रणय एक साथ दो जंग लड़ रहे थे। एक कोर्ट पर प्रतिद्वंद्वी से और दूसरा अपने शरीर से। विश्व चैंपियनशिप 2018 के दौरान पता चला कि विश्व के पूर्व नंबर आठ खिलाड़ी प्रणय गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (पेट से जुड़ी एक बीमारी) से पीड़ित हैं।

उन्हें इस बीमारी से पार पाने में काफी समय लगा जिसका असर उनके अभ्यास और प्रदर्शन पर पड़ा।

वह अभी इससे उबरे ही थे कि नवंबर 2020 में वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गये और फिर वह इस बीमारी के बाद के लक्षणों से जूझते रहे। इससे उनका खेल प्रभावित हुआ और उन्हें वैकल्पिक उपचार का सहारा लेने के लिये मजबूर होना पड़ा।

प्रणय ने पीटीआई से कहा, ‘‘कोविड के बाद मेरे फेफड़ों में सूजन आ गयी और मुझे लगातार खांसी हो रही थी। आप ऐसे में हर चीज को नजरअंदाज नहीं कर सकते जैसे कि मांसपेशियों से जुड़ी कोई चोट।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लगातार दर्द झेला है। जब भी लंबी रैलियां होती हैं, जब आप हांफ रहे होते हैं तो आप अपनी मांसपेशियों पर जोर देने और हवा का प्रवाह बनाये रखने के लिये काम करते हैं। फेफड़े में दर्द से परेशानी होती थी।’’

प्रणय ने कहा, ‘‘फेफड़े में सूजन थी लेकिन दवा की सिफारिश नहीं की गयी थी, केवल प्राकृतिक उपचार ही रास्ता था। इसलिए मैंने सांस संबंधी व्यायाम किये, अपने आहार में बदलाव किये। मैं पेट की समस्या के कारण पहले से ही ऐसा कर रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सांस से संबंधित व्यायाम से मदद मिली। इसने अंतर पैदा किया और मैं 30 से 40 प्रतिशत बेहतर हो गया। मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं।’’

इसका असर उनके प्रदर्शन में देखने को मिला तथा उन्होंने डेनमार्क के ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन पर मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज करके इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी।

प्रणय ने कहा, ‘‘मैंने सिंतबर से अलग अलग चीजें आजमाने की कोशिश की और मैं अपने खेल में और अपनी शारीरिक स्थिति के अन्य पहलुओं में अंतर देख सकता हूं। मैं अब लंबे मैच खेल सकता हूं।’’

विश्व चैंपियनशिप में प्रणय ने विश्व में नौवें नंबर के एनजी का लोंग एंगुस को हराया और फिर मलेशिया के डेरेन लियु और रासमस गेमके को पराजित किया। वह क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर के लोह कीन ऐव से हार गये जो बाद में चैंपियन बने।

प्रणय ने कहा, ‘‘यह मुश्किल ड्रा था। मैंने शुरुआती कुछ दौर में अच्छे मैच खेले। निचले हॉफ में ड्रा कड़ा था और वहां से पदक जीतना आसान नहीं था लेकिन मैं क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा और मुझे उस पर गर्व है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी योजना इंडिया ओपन और सैयद मोदी इंटरनेशनल में खेलने की है लेकिन मेरा मुख्य लक्ष्य पेरिस ओलंपिक 2024 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!