लाइव न्यूज़ :

प्रणय विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: December 15, 2021 16:10 IST

Open in App

हुएलवा (स्पेन), 15 दिसंबर भारत के एचएस प्रणय ने मलेशिया के डेरेन लियु के खिलाफ सीधे गेम में जीत दर्ज करके बुधवार को यहां विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

प्रणय ने अपने मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी को 42 मिनट तक चले मैच में 21-7, 21-17 से हराया।

उनका अगला मुकाबला स्पेन के लुईस एनरिक पेनालवर और डेनमार्क के रासमुस गेमके के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

इस तरह से भारत के तीन खिलाड़ी पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। प्रणय से पहले किदाम्बी श्रीकांत और लक्ष्य सेन ने अंतिम 16 में जगह बनायी थी।

प्रणय को पहले गेम में लियु से खास चुनौती नहीं मिली। भारतीय खिलाड़ी ने 8-5 से लगातार आठ गेम जीतकर स्कोर 16-5 किया और आसानी से गेम अपने नाम किया।

दूसरा मैच अधिक प्रतिस्पर्धी था और दोनों खिलाड़ी एक समय 6-6 से बराबरी पर थे लेकिन इसके बाद प्रणय किसी भी समय पिछड़े नहीं और उन्होंने 16-11 से बढ़त बना ली।

मलेशियाई खिलाड़ी ने यह अंतर कम किया लेकिन प्रणय ने जल्द ही 19-16 से बढ़त बनायी और फिर दूसरा गेम और मैच जीता।

इस बीच महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है। उन्होंने दूसरे दौर के मैच में लियु झुआन झुआन और झिया यु टिंग की चीनी जोड़ी को तीन गेम में 21-11, 9-21, 21-13 से पराजित किया।

पुरुष युगल में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी व्लादीमीर इवानोव और इवान सोजोनोव की 11वीं वरीय रूसी जोड़ी से 11-21, 16-21 से हार गयी। यह मुकाबला 41 मिनट तक चला।

मंगलवार को मौजूदा चैंपियन पी वी सिंधू ने महिला एकल में स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का को 21-7, 21-9 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी। उनका मुकाबला अब थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!