लाइव न्यूज़ :

प्रजनेश अपने से निचली रैंकिंग के खिलाड़ी विर्तानेन से हारे, भारत 0-1 से पीछे

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:53 IST

Open in App

एस्पू (फिनलैंड), 17 सितंबर प्रजनेश गुणेश्वरन शुक्रवार को यहां अपने से निचली रैंकिंग खिलाड़ी से हार गये जिससे फिनलैंड के खिलाफ विश्व ग्रुप एक के मुकाबले में भारत 0-1 से पिछड़ रहा है।

विश्व रैंकिंग में 165वें स्थान पर काबिज प्रजनेश को रैंकिंग में काफी नीचे के खिलाड़ी ओटो विर्तानेन (419वीं रैंकिंग) से एक घंटे 25 मिनट तक चले मैच में 3-6, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत को मुकाबले में बनाये रखने के लिये अब रामकुमार रामनाथन को दिन के दूसरे मैच में फिनलैंड के नंबर एक खिलाड़ी एमिल रूसुवुओरी को हराना होगा जो विश्व रैंकिंग में 74वें स्थान पर है ।

भारत को अच्छा ड्रा मिला था जिसमें प्रजनेश निचली रैंकिंग के खिलाड़ी से खेल रहे थे लेकिन विर्तानेन ने आसान जीत हासिल की।

प्रजनेश ने पहले सेट में शुरू में दो ब्रेक प्वाइंट बचाये लेकिन छठे गेम में सर्विस गंवा बैठे और पिछड़ गये। विर्तानेन के अगले गेम में डबल फॉल्ट करने पर भारतीय खिलाड़ी को मौका मिला लेकिन वह इसे भुना नहीं सके।

विर्तानेन ने नौंवे गेम में बिना किसी परेशानी के सेट अपने नाम किया।

विर्तानेन ने घरेलू समर्थन से भारतीय खिलाड़ी पर दबाव बनाना जारी रखा। प्रजनेश पर दूसरे सेट में शुरू में सर्विस गंवाने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन वह तीसरे गेम में इसे बरकरार रखने में सफल रहे।

प्रजनेश 4-4 की बराबरी तक जूझते रहे लेकिन नौंवे गेम में डबल फॉल्ट करके 0-40 से पिछड़ गये। उन्होंने पांच ब्रेक प्वाइंट बचाये और अंत में ड्राप शॉट से गेम से अंक जुटाये।

भारतीय खिलाड़ी ने 11वें गेम में सर्विस की और उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने की जरूरत थी। उन्हें थोड़ा मौका भी मिला लेकिन विर्तानेन ने ब्रेक प्वाइंट पर ऐस जमा दिया। दोनों टाई ब्रेकर में पहुंच गये जिसमें प्रजनेश 0-3 से पिछड़ने के बाद 1-5 तक पहुंचे।

प्रजनेश अंत में कोण लेते सर्विस शॉट को रिटर्न नहीं कर सके जिससे घरेलू खिलाड़ी को मैच प्वाइंट मिला जिसे उसने आसान विनर से मैच अपने नाम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!