लाइव न्यूज़ :

प्रधान और सेंथिलकुमार ने किया उलटफेर, अक्षया श्री का विजयी अभियान जारी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 18:03 IST

Open in App

अभिषेक प्रधान और वेलावन सेंथिलकुमार ने मंगलवार को यहां एचसीएल एसआरएफआई इंडियन टूर पीएसए चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में शीर्ष दो वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।इंडियन स्क्वाश अकादमी में चल रहे टूर्नामेंट में प्रधान ने शीर्ष वरीय अभय सिंह को पुरुष क्वार्टर फाइनल में सीधे गेम में 11-8, 11-6, 11-6 से हराया जबकि सेंथिलकुमार ने दूसरे वरीय हरिंदर पाल सिंह संधू के पहले गेम के दौरान मुकाबले से हटने पर अगले दौर में जगह बनाई। संधू जब मुकाबले से हटे तब सेंथिलकुमार 9-4 से आगे चल रहे थे।सातवें वरीय राहुल बेठा ने तीसरे वरीय आदित जावेरी को 11-7, 11-6, 11-1 से हराया।महिला वर्ग में सोमवार को वरीय खिलाड़ियों को हराने वाली अक्षया श्री ने तीसरी वरीय सचिका बलवानी को सीधे गेम में 11-9, 11-8, 11-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अक्षया सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय सुनन्या कुरुविला से भिड़ेगी जिन्होंने पांचवी वरीय उर्वशी जोशी को 17-15, 11-6, 11-13, 11-5 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारटाटा मतलब भरोसा और विश्वास?, 31.6 अरब डॉलर ब्रांड मूल्य के साथ देश में नंबर-1 टाटा समूह, देखिए टॉप-10 लिस्ट

क्राइम अलर्टडिजिटल अरेस्ट बता एच सी एल के रिटायर्ड अधिकारी से 2.55 करोड़ की ठगी

कारोबारवित्त वर्ष 2025 में कैंपस से 10 हजार से ज्यादा फ्रेशर्स को भर्ती करने की योजना बना रही HCLTech, यहां चेक करें डिटेल्स

कारोबारShare Market: IDFC,HCL समेत इन कंपनियों के शेयरों में ऊछाल की पूरी संभावना, बस मंगलवार शुभ करने के लिए अभी के भाव पर करें निवेश

कारोबारएचसीएल टेक्नोलॉजी के चेयरमैन शिव नादर हैं देश के सबसे बड़े 'दानवीर', प्रतिदिन करते हैं ₹5.6 करोड़ दान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!