लाइव न्यूज़ :

उमेश के दोहरे विकेट के बाद पोप और बेयरस्टॉ ने इंग्लैंड की पारी को संभाला

By भाषा | Updated: September 3, 2021 18:06 IST

Open in App

उमेश यादव ने पहले घंटे में दो विकेट चटकाये लेकिन उसके बाद जॉनी बेयरस्टॉ और ओली पोप ने नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी करके भारत के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक इंग्लैंड को पांच विकेट पर 139 रन तक पहुंचाया । लंच के समय बेयरस्टॉ 34 और पोप 38 रन बनाकर खेल रहे थे । इससे पहले इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 53 रन से आगे खेलना शुरू किया था । भारत ने पहली पारी में 191 रन बनाये थे । इंग्लैंड ने 25 ओवर के पहले सत्र में 86 रन बनाये । बेयरस्टॉ और पोप 109 गेंद में 77 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं । पिछले नौ महीने में पहला टेस्ट खेल रहे उमेश ने पहले स्पैल में प्रभावित किया। इससे पहले गुरूवार को उन्होंने फॉर्म में चल रहे जो रूट को सस्ते में आउट किया था । उमेश ने रात के नाबाद बल्लेबाज क्रेग ओवर्टन के रूप में अपना 150वां टेस्ट विकेट लिया । ओवर्टन स्लिप में विराट कोहली को कैच देकर लौटे । डेविड मलान 67 गेंद में 31 रन बनाकर उमेश का शिकार हुए जिनका शानदार कैच दूसरी स्लिप में रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर लपका । उस समय इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 62 रन था । इंग्लैंड की टीम पहले घंटे में फेंके गए 12 ओवर में 25 रन ही बना सकी । ड्रिंक्स ब्रेक के बाद हालांकि मेजबान बल्लेबाजों ने हाथ खोलने शुरू किये और शारदुल ठाकुर को पोप ने लगातार तीन चौके लगाये । अगले ओवर में बेयरस्टॉ ने मोहम्मद सिराज को तीन चौके जड़े । उमेश को भी दूसरे स्पैल में बेयरस्टॉ ने तीन चौके लगाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDubai Capitals vs MI Emirates: राशिद खान और जॉनी बेयरस्टो की मदद से MI एमिरेट्स की जीत, दुबई कैपिटल्स हारी

क्रिकेटAshes 2025-26: पर्थ में पहला टेस्ट, इंग्लैंड ने 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की, देखिए किस प्लेयर को मौका

क्रिकेटENG vs IND, 5th Test: ओली पोप के सफल DRS कॉल ने बेन स्टोक्स की तालियाँ बटोरीं, जायसवाल सस्ते में हुए आउट, VIDEO

क्रिकेटIND vs ENG 3rd Test: मान गए गुरु, भारतीय बॉलर पर रन बनाना मुश्किल, ओली पोप ने कहा-बुमराह की वापसी से मजबूत टीम इंडिया

क्रिकेटVIDEO: रोहित शर्मा का तूफानी अर्धशतक, 29 गेंदों में 51 रन, 7 चौके 2 छक्के

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!