लाइव न्यूज़ :

भारतीय निशानेबाजों की खराब शुरूआत, इलावेनिल और अपूर्वी क्वालीफिकेशन दौर से बाहर

By भाषा | Updated: July 24, 2021 06:44 IST

Open in App

तोक्यो, 24 जुलाई तोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत की शुरूआत शनिवार को खराब रही जब पदक उम्मीद मानी जा रही इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल्स में जगह नहीं बना सकीं ।

इलावेनिल 626.5 के स्कोर के साथ 16वें और चंदेला 621.9 अंक के साथ 50 निशानेबाजों में 36वें स्थान पर रहीं ।

शीर्ष आठ निशानेबाजों ने फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया जिनमें नॉर्वे की डुएस्टाड जेनेट हेग ने 632. 9 के स्कोर के साथ ओलंपिक क्वालीफिकेशन का नया रिकॉर्ड बनाकर पहला स्थान हासिल किया । कोरिया की पार्क हीमून (631.7) दूसरे और अमेरिका की मैरी टकर (631.4) तीसरे स्थान पर रहीं ।

इलावेनिल और चंदेला की शुरूआत काफी खराब रही और दोनों उससे उबर नहीं सकीं ।

इस साल दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली इलावेनिल ने पहली दो सीरिज में 104 .3 और 104 स्कोर करने के बाद तीसरी सीरिज में वापसी करते हुए 106 स्कोर किया लेकिन फिर आखिरी तीन सीरिज में 104.2, 103.5 और 104.5 स्कोर ही कर सकीं ।

वहीं रियो ओलंपिक में 34वें स्थान पर रही चंदेला ने 104.5, 102.5, 104.9,104.2, 102.2 और 103.6 स्कोर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!