लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ‘लेग-साइड’ गेंदबाजी करने की योजना जुलाई में बननी शुरू हो गयी थी: भरत अरूण

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हाल ही में खत्म हुई चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारतीय गेंदबाजों द्वारा की गयी ‘लेग-साइड (शरीर के आस-पास)’ गेंदबाजी के जाल में फंस गये, जिसकी योजना पिछले साल जुलाई में ही बननी शुरू हो गयी थी।

भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरूण ने शुक्रवार को बताया कि यह योजना टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के दिमाग की उपज थी जिस पर दौरा शुरू होने के चार महीने पहले ही काम शुरू हो गया था।

तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनरों ने भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की धुरी स्टीव स्मिथ और मार्नुस लाबुशेन को लेग में कैच पकड़ने के लिए क्षेत्ररक्षकों को लगाकर गेंदबाजी की और यह योजना काफी सफल रही। भारत ने ब्रिसबेन में खेले गये चौथे टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।

अरूण ने यहां ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ रवि (शास्त्री) ने जुलाई में मुझ से बात की थी और हमने ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर चर्चा कर रहे थे कि हमें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को ऑफ साइड (चेहरे के सामने की तरफ) की ओर गेंदबाजी नहीं करनी होगी। हमारे पास अपना विश्लेषण था और हमने महसूस किया कि स्मिथ और लाबुशेन के अलावा अधिकांश ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने ऑफ में कट पूल लगाकर काफी रन बटोरते हैं।’’

उन्होंने कि टीम ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों खासकर नील वेगनर की गेंदबाजी से भी काफी सबक ली जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड श्रृंखला के दौरान स्मिथ को परेशान किया था।

इस 58 साल के कोच ने कहा, ‘‘ हमने न्यूजीलैंड की गेंदबाजी से सीख ली। उन्होंने स्टीव स्मिथ को बॉडीलाइन (शरीर पर) गेंदबाजी की थी और वह बहुत असहज महसूस कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ रवि ने मुझ से कहा कि मैं चाहता हूं कि आप ऐसी योजना बनाये जिससे ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को ऑफ साइड के बाहर मौके ना दिये जाए।’’

अरूण ने कहा, ‘‘ उन्होंने कहा कि हम विकेट के सामने सीधी गेंदबाजी करेंगे और लेग साइड में क्षेत्ररक्षक लगायेंगे ताकि बल्लेबाज को रन बनाने में मुश्किल हो। इसने हमारे पक्ष में काम किया।’’

अरूण ने कहा कि इस योजना के बारे में कप्तान विराट कोहली को बताया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस बारे में बातचीत जुलाई में ही शुरू हो गयी थी और फिर हमने विराट से चर्चा की।

गेंदबाजी कोच ने कहा, ‘‘ विराट ने एडीलेड में इसकी शुरूआत की और फिर मेलबर्न से रहाणे ने इसे शानदार तरीके से जारी रखा। गेंदबाजों ने अपने काम को बेहतरीन तरीके से किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!