लाइव न्यूज़ :

पायस जैन आईटीटीएफ अंडर-17 विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर

By भाषा | Updated: April 15, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी पायस जैन नयी शुरू की गयी आईटीटीएफ अंडर-17 विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

मंगलवार को जारी ताजा आईटीटीएफ रैंकिंग में पायस तालिका में शीर्ष पर चल रहे चीन के युआनयु चेन (2612) से 268 रैंकिंग अंक पीछे हैं जबकि तीसरे स्थान पर काबिज पुअर्तो रिको के एंजेल नारंजो (2229) से आगे हैं।

दिल्ली के 17 साल के पायस ने सितंबर 2019 में एशियाई कैडेट एवं जूनियर चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। पायस से पहले मानव ठक्कर 2018 में अंडर-18 वर्ग में दूसरे नंबर के खिलाड़ी रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने कैडेट्स (अंडर-15) और युवा (अंडर-19) के बीच चार साल के अंतर को भरने के लिये नयी रैंकिंग शुरू की है जिससे इन दोनों वर्गों के बीच की उम्र के खिलाड़ियों की प्रगति पर नजर रखने में मदद मिले। आईटीटीएफ ने इस तरह जूनियर टेबल टेनिस खिलाड़ियों की रैंकिंग बढ़ाकर अंडर-19 कर दी है।

अंडर-15 बालिका वर्ग में सुहाना सैनी सातवें नंबर पर हैं। प्रयेश राज सुरेश अंडर-15 लड़कों में छठी रैंकिंग पर हैं। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में राष्ट्रीय जूनियर चैम्पियन स्वस्तिका घोष नौंवे स्थान पर काबिज शीर्ष भारतीय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!