लाइव न्यूज़ :

पीजीए चैंपियनशिप ने डोनाल्ड ट्रंप से नाता तोड़ा

By भाषा | Updated: January 11, 2021 11:42 IST

Open in App

कपालुआ (हवाई), 11 जनवरी (एपी) पीजीए अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के न्यू जर्सी गोल्फ कोर्स में पीजीए चैंपियनशिप का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है। इस तरह से उसने ट्रंप से अपना नाता भी तोड़ दिया।

यह फैसला ट्रंप के समर्थकों के अमेरिकी संसद भवन कैपिटल पर हमला करने के चार दिन बाद लिया गया। जब हमला किया गया तब अमेरिकी कांग्रेस निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की जीत की पुष्टि के लिये बैठक कर रही थी।

यह पिछले पांच वर्षों में दूसरा अवसर है जबकि पीजीए अमेरिका ने ट्रंप के गोल्फ कोर्स से अपनी किसी प्रतियोगिता को हटाया।

पीजीए अध्यक्ष जिम रिचर्डसन ने कहा कि न्यूजर्सी के बेडमिनिस्टर में स्थित ट्रंप नेशनल के साथ समझौता खत्म करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया।

पीजीए अमेरिका ने 2015 में ट्रंप की मैक्सिको के शरणार्थियों के लिये की गयी अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में ट्रंप नेशनल लॉस एंजिल्स गोल्फ कोर्स से पीजीए ग्रैंडस्लैम ऑफ गोल्फ टूर्नामेंट को हटा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!