लाइव न्यूज़ :

Paris Olympics 2024 quota: ईरान के गोलशानी को 6-0 से हराकर भारत को तीरंदाजी में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा, रजत पदक जीतकर इस खिलाड़ी ने किया धमाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 11, 2023 16:05 IST

Paris Olympics 2024 quota: धीरज बोमादेवरा ने शनिवार को यहां एशियाई महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर भारत को तीरंदाजी में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया।

Open in App
ठळक मुद्देसेमीफाइनल में ईरान के मोहम्मदहोसैन गोलशानी असल को 6-0 से हराया।चीनी ताइपे के लिन ज़िह सियांग से 5-6 से हार गए और रजत पदक जीता।कोच सोनम शेरिंग भूटिया के साथ कोरिया के किम तीरंदाजी स्कूल जाएंगे।

Paris Olympics 2024 quota: धीरज बोमादेवरा ने कमाल कर दिया। भारत को पहला टिकट कटाया। धीरज ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए पुरुष रिकर्व में भारत का पहला तीरंदाजी कोटा हासिल किया। उन्होंने शनिवार को बैंकॉक में तीरंदाजी कॉन्टिनेंटल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट (एसीक्यूटी) सेमीफाइनल में ईरान के मोहम्मद हुसैन गोलशानी को 6-0 से हराया।

वह पुरुषों के रिकर्व फाइनल में चीनी ताइपे के लिन ज़िह सियांग से 5-6 से हार गए और रजत पदक जीता। खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल से मंजूरी मिलने के बाद धीरज इस महीने के अंत में अपने कोच सोनम शेरिंग भूटिया के साथ कोरिया के किम तीरंदाजी स्कूल जाएंगे। अन्य भारतीय, तरुणदीप राय और अंकिता भक्त सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रहे।

अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप राय अंतिम आठ में बाहर हो गये थे जिसके बाद दौड़ में बोमादेवरा ही एकमात्र भारतीय थे और 22 साल के इस तीरंदाज ने भी निराश नहीं किया। वह लगातार दो सेट में जीत से फाइनल में पहुंचे। इस चैम्पियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाले दो देशों को व्यक्तिगत कोटा मिलता।

बोमादेवरा हालांकि स्वर्ण पदक नहीं जीत सके और चीनी ताइपे के झिह सियांग लिन से शूटऑफ में 5-6 (29-28, 27-29, 28-28, 30-28, 25-26) (9-10) से हार गये। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में ईरान के सादेघ अशरफी बाविली को 6-0 से पराजित किया।

फिर सेमीफाइनल में ईरान के मोहम्मद हुसैन गोलशानी को भी समान अंतर से हराया। महिला व्यक्तिगत वर्ग में हालांकि भारत कोटा नहीं हासिल कर सका जिसमें अंकिता भकत क्वार्टरफाइनल में 3-1 से बढ़त बनाने के बावजूद उज्बेकिस्तान की जियोदाखोन अब्दुसातोरोवा से 4-6 से हार गयीं। 

टॅग्स :तीरंदाजीParisओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

विश्वLouvre Museum in Paris: म्यूजियम से चोरी गई चीजें जाती कहां हैं?, खरीद-बिक्री कैसे होती है?

विश्वलूव्र, मोनालिसा की चोरी और कला की वापसी के रूपक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम