लाइव न्यूज़ :

पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल की नजरें अब 2024 पेरिस ओलंपिक पर

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:12 IST

Open in App

पैरालंपिक में पदार्पण करते हुए रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल अब तीन साल बाद पेरिस ओलंपिक में शारीरिक रूप से पूर्णत: सक्षम खिलाड़ियों के खिलाफ चुनौती पेश करना चाहते हैं।सोनीपत के 23 साल के अंतिल ने सोमवार को अपना ही विश्व रिकॉर्ड पांच बार तोड़ते हुए पुरुष भाला फेंक एफ 64 वर्ग में 68.55 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता।भारतीय ग्रां प्री सहित अन्य प्रतियोगिताओं में शारीरिक रूप से पूर्णत: सक्षम खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर चुके अंतिल का लक्ष्य 2024 में पैरालंपिक और ओलंपिक दोनों में क्वालीफाई करने का है और वह स्वदेश लौटने पर इसके लिए ट्रेनिंग शुरू करेंगे।मोटरसाइकिल से दुर्घटना में 2015 में घुटने के नीचे बायां पैर गंवाने वाले अंतिल ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों में हिस्सा लेना चाहता हूं। यह मेरा सपना है।’’उन्होंने कहा, ‘‘अपनी ट्रेनिंग के दौरान मैं 70 मीटर की दूर तय कर पा रहा था और मेरा सपना भाले को 75 से 80 मीटर की दूरी तक फेंकना है और यह शारीरिक रूप से पूर्णत: सक्षम खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए पर्याप्त होना चाहिए।’’अंतिल ने कहा, ‘‘तोक्यो से लौटने पर मैं निश्चित तौर पर इसके लिए ट्रेनिंग करूंगा।’’अंतिल के पिता भारतीय सेना से जुड़े हैं। अंतिल भारतीय ग्रां प्री सीरीज तीन में पांच मार्च को पटियाला में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के खिलाफ प्रतिस्पर्धा पेश कर चुके हैं। वह 66.43 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ सातवें स्थान पर रहे थे।मंगलवार को अंतिल ने 62.88 मीटर का अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने इस दौरान पांच बार अपना रिकॉर्ड तोड़ा और अंतिम थ्रो पर फाउल से पहले भाले को 66.95, 68.08, 65.27, 66.71 और 68.55 की दूरी तक फेंका। चोपड़ा के स्वर्ण पदक से प्रेरित अंतिल ने कहा, ‘‘विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में मुझे रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। इसलिए मैं हमेशा से ही स्वर्ण पदक जीतना चाहता था। मेरे कोचों ने पैरालंपिक में मुझे आक्रामक होने को कहा। मुझे खुशी है कि मैं अंतत: अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करूंगा।’’हरियाणा के इस खिलाड़ी को उम्मीद है कि पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारत लौटने पर नौकरी मिल जाएगी। अंतिल अभी बेरोजगार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!