लाइव न्यूज़ :

पैरालंपिक खेल : भाविनाबेन टेबल टेनिस के नॉकआउट दौर में, सोनलबेन बाहर

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:14 IST

Open in App

भारतीय खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल गुरुवार को यहां ग्रेट ब्रिटेन की मेगान शैकलटन पर 3-1 की जीत से तोक्यो पैरालंपिक खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला एकल क्लास 4 के नॉकआउट दौर में पहुंच गयी। भारत की 34 वर्षीय खिलाड़ी ने विश्व में नौवें नंबर की शैकलटन को 41 मिनट तक चले मैच में 11-7, 9-11, 17-15, 13-11 से हराया। विश्व में 12वें नंबर की भारतीय के लिये यह करो या मरो वाला मैच था। उन्होंने पहला गेम केवल आठ मिनट में जीता लेकिन शैकलटन ने दूसरा गेम जीतकर अच्छी वापसी की।इसके बाद अगले दो गेम में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी जी जान लगा दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण मौकों पर अंक बनाये और जीत हासिल करने में सफल रही। स्पर्धा में हिस्सा ले रही एक अन्य भारतीय सोनबबेन मनुभाई पटेल को हालांकि शिकस्त का सामना करना पड़ा और उनका अभियान थम किया। उन्हें क्लास 3 महिला एकल के अपने दूसरे मैच में कोरिया की एमजी ली के खिलाफ 12-10 5-11 3-11 9-11 12-10 5-11 3-11 9-11 से शिकस्त झेलनी पड़ी। वह बुधवार को अपने पहले ग्रुप मैच में भी हार गई थी। क्लास तीन वर्ग में खिलाड़ियों का अपन कमर पर नियंत्रण नहीं होता लेकिन इसके बावजूद उनके हाथों पर इसका न्यूनतम असर होता है।भाविनाबेन ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हूं। मैंने आज धैर्य बनाये रखने की और गेंद पर ध्यान लगाये रखने की कोशिश की। मैंने किसी नकारात्मक विचार से अपना ध्यान भंग नहीं होने दिया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैं इस कड़े मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रही। मैंने एक – एक अंक के लिये संघर्ष किया। मैंने हार नहीं मानी।’’भाविनाबेन की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है क्योंकि वह पहले मैच में विश्व की नंबर एक चीनी खिलाड़ी झोउ यिंग से 0-3 से हार गयी। भाविनाबेन के दो मैचों में तीन अंक रहे और वह यिंग के साथ नॉकआउट चरण में पहुंचने में सफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

विश्वजापान में लगातार आठवें साल गिरी जन्मदर, घटती जनसंख्या बनी चिंता की बड़ी वजह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!