लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को टेस्ट मैचों की शानदार फार्म टी20 में भी जारी रखने की उम्मीद

By भाषा | Updated: February 10, 2021 14:23 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 10 फरवरी (एपी) पाकिस्तान गुरूवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में टेस्ट सीरीज की लय को जारी रखना चाहेगा जिसमें उसने 2-0 से जीत हासिल की थी।

पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने बुधवार को लाहौर में वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘टेस्ट श्रृंखला के नतीजे का ट्वेंटी20 श्रृंखला पर प्रभाव पड़ेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं टी20 श्रृंखला के सही नतीजे की भविष्यवाणी नहीं कर सकता लेकिन आप निश्चित रूप से अच्छा नतीजा देखोगे। ’’

पाकिस्तान ने कराची और रावलपिंडी में दो शानदार जीत दर्ज 18 साल में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट श्रृंखला में शिकस्त दी। तेज गेंदबाज हसन अली ने पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में मिली 95 रन की जीत में 10 विकेट चटकाये जिससे दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में सात विकेट केवल 33 रन में गंवा दिये और टीम 274 रन पर सिमट गयी।

दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम के नियमित खिलाड़ी कप्तान क्विंटन डि कॉक, फाफ डु प्लेसिस, रासी वान डर डुसेन, कागिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी के बिना होगी।

ये सभी खिलाड़ी पाकिस्तान में टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी करनी थी जो स्थगित हो गयी। दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम पाकिस्तान आने के लिये रास्ते में थी जब आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में हटने का फैसला किया और उनके लिये उसी टीम को बरकरार रखने के लिये काफी देर हो चुकी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश-गुजरात में 13 लोगों की मौत और कई घायल, सड़क हादसे में गई जान

क्राइम अलर्टसुल्तानगंज में बेनकाब हुआ सियासत और अपराध का गठजोड़, रामधनी यादव की मौत के बाद टेंडर और ठेके को लेकर सियासी जंग?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनावः बीजेपी 483 से 937, कांग्रेस 55 से 95 और आप 27 से 4 सीट?, देखिए 2026 बनाम 2021 आंकड़े

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी?, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं सीएम डॉ. मोहन यादव?

भारतGanga Expressway: 6 लेन, 594 किलोमीटर और दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी, गंगा एक्सप्रेसवे से बदल जाएगी आपकी ट्रेवल जर्नी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!