लाइव न्यूज़ :

हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया : रूट

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:57 IST

Open in App

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने श्रृंखला 1-1 से बराबर करने के बाद कहा कि उनके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को पारी और 76 रन से हराने में मदद की। पहली पारी में 78 रन पर सिमटने वाली भारतीय टीम चौथे दिन लंच से पहले दूसरी पारी में 278 रन पर आउट हो गयी जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 432 रन बनाये थे। रूट ने चौथे दिन गेंदबाजों के प्रदर्शन के बारे में कहा, ‘‘गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन। नयी गेंद से उन्होंने कमाल कर दिया। सुबह तीन मेडन ओवर फेंके और जब भी मौके मिले, विकेट झटके। ’’लार्ड्स में मिली हार के बाद वापसी करने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ड्रेसिंग रूम में प्रतिभा को देखते हुए हम जानते थे कि हम वापसी करने में सक्षम थे, बस हमें और निरंतर होने की जरूरत थी। गेंद से हमारा प्रदर्शन शानदार रहा और इससे पहले बल्ले से हमारे लिये सलामी भागीदारी अहम रही। ’’भारतीय टीम तीसरे दिन दूसरी पारी में दो विकेट पर 215 रन बना चुकी थी। इस पर उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते थे कि दूसरी नयी गेंद से आज हमारे पास मौका होगा। (जेम्स) एंडरसन ने अपनी गेंदबाजी से कितना दबाव बना दिया, इसलिये वह टेस्ट में अहम गेंदबाज हैं। उन्होंने गेंदबाजी ग्रुप के लिये शानदार लय बनायी। वह इस उम्र में फिट हैं, यह शानदार है और दूसरों के लिये सीख लेने के लिये भी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSri Lanka vs England, 3rd ODI: 191 रन की साझेदारी, 20 चौके और 10 छक्के?, रूट-ब्रूक ने जड़े शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

क्रिकेटSL vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, जो रूट ने बैट और बॉल से किया शानदार प्रदर्शन

क्रिकेटAustralia vs England, 5th Test: जो रूट के बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने पूरे किए शतक, तीसरे दिन का खेल खत्म, 134 रन आगे ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेटAustralia vs England, 5th Test: ऑस्ट्रेलिया 218 रन पीछे और 8 विकेट शेष?, इंग्लैंड की टीम 384 पर ढेर, रूट ने खेली 160 की सर्वश्रेष्ठ पारी, 9 रन दूर हेड, 91 पर नाबाद

क्रिकेटAshes Test series: जो रूट ने रिकी पोंटिंग की बराबरी की, एशेज में SCG में शतक लगाकर करियर में पहली बार बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!