लाइव न्यूज़ :

भारत के सामने एएफसी अंडर-23 एशियाई कप के शुरूआती मैच में ओमान की कड़ी चुनौती

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:22 IST

Open in App

दुबई, 23 अक्टूबर भारतीय फुटबॉल टीम रविवार को यहां एएफसी अंडर-23 एशियाई कप के क्वालीफाइंग अभियान के शुरूआती मुकाबले में मजबूत ओमान के सामने होगी।

मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि क्वालीफाइंग अभियान के अगले तीन मैच भारतीय खिलाड़ियों को अन्य एशियाई देशों के सामने अपनी स्थिति पता कराने का मौका मुहैया करायेंगे।

स्टिमक ने शनिवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अगले तीन मैच युवा खिलाड़ियों के लिये कुछ अनुभव हासिल करने का मौका मुहैया करायेंगे। साथ ही ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और किर्गिज गणराज्य जैसी मजबूत टीम के सामने अपनी स्थिति का अनुमान लगाने के लिये भी अहम हाोंगे। ’’

भारतीय टीम 20 अक्टूबर को यहां पहुंच गयी थी और अगले दिन अपना पहला ट्रेनिंग सत्र किया।

स्टिमक ने कहा, ‘‘हमें ज्यादा बड़ी उम्मीदें नहीं हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि हर कोई पिच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे। मैं सिर्फ खिलाड़ियों से इतना ही चाहता हूं। ’’

भारत को ग्रुप ई में मेजबान संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और किर्गिज गणराज्य के साथ रखा गया है।

अंडर-23 खिलाड़ियों में से पांच उस सीनियर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे जिसने पिछले हफ्ते मालदीव में सैफ चैम्पियनशिप जीती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!