लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात की

By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:26 IST

Open in App

ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और कहा कि वह राज्य और देश को अपनी उपलब्धियों से गौरवान्वित करना जारी रखने के लिये कड़ी मेहनत करते रहेंगे। चोपड़ा बीमार होने के कारण 13 अगस्त को राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये गये सम्मान समारोह का हिस्सा नहीं बन सके थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान केवल खेल संबंधित विषय पर ही चर्चा हुई। चोपड़ा ने कहा, ‘‘आज मुख्यमंत्री से मिलना काफी अच्छा रहा। मैं आगामी खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा और देश का नाम रोशन करने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करूंगा। ’’ खट्टर ने कहा कि इस महीने के शुरू में तोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले चोपड़ा ने सिर्फ देश का ही नहीं बल्कि अपने गांव, परिवार और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि चोपड़ा के परिवार का उनकी उपलब्धि में बड़ा हाथ है क्योंकि परिवार के योगदान से ही इस खिलाड़ी ने देश और हरियाणा को गौरवान्वित किया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार चोपड़ा के कोच और भाला फेंक स्पर्धा में उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने चोपड़ा को एक शॉल, एक स्मृति चिन्ह और धार्मिक पुस्तक श्रीमद भगवदगीता भेंट की। खट्टर ने चोपड़ा के अंकल भीम को भी सम्मानित किया जो उनके साथ थे। भीम चोपड़ा ने मुख्यमंत्री को उनके गांव खांद्रा आमंत्रित किया और खट्टर ने भी जल्द ही कार्यक्रम बनाने का आश्वासन दिया। विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता हरियाणा को ‘स्पोर्ट्स हब’ बनाना है जिसमें चोपड़ा जैसे खिलाड़ी निश्चित रूप से युवा पीढ़ी को प्रेरित करने में अहम भूमिका अदा करेंगे। राज्य खेल मंत्री संदीप सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतDelhi Election Results 2025 Updates: आपको यमुना मईया का श्राप लगा?, यमुना प्रदूषण पर ‘आप’ के बयान पर हुआ हंगामा, हरियाणवी मूल के 10 प्रत्याशी में से 4 जीते, यहां देखें आंकड़े

भारतBirsa Munda Birth Anniversary 2024: दिल्ली के सराय काले खां चौक को मिला नया नाम, अब कहलाएगा बिरसा मुंडा चौक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!