लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक में स्वर्ण पदक हमारा मुख्य लक्ष्य : हॉकी मिडफील्डर पाल

By भाषा | Updated: May 7, 2021 14:40 IST

Open in App

बेंगलुरू, सात मई भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने कहा कि इस साल ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना टीम का मुख्य लक्ष्य है और इसके लिये वह और उनकी टीम लगातार कड़ी मेहनत कर रही है।

भारत ने 1980 में मास्को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद इन खेलों में हॉकी में कोई पदक नहीं जीता है। तोक्यो ओलंपिक खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच खेले जाएंगे।

पाल ने कहा, ‘‘ओलंपिक में स्वर्ण पदक हम सभी के लिये मुख्य लक्ष्य है और इस साल के ओलंपिक में इसे हासिल करने के लिये हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ’’

पाल ने पिछले साल एफआईएच प्रो लीग में विश्व चैंपियन बेल्जियम के खिलााफ पदार्पण किया था। यह 23 वर्षीय खिलाड़ी तब से अपनी प्रगति से प्रसन्न है और भविष्य में देश के लिये और बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी चीज में आपकी शुरुआत महत्वपूर्ण होती है और इसलिए मैं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अच्छी शुरुआत चाहता था। पिछले साल बेल्जियम के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग में जब मुझे पहली बार मैदान पर उतरने का मौका मिला तो यह सपना सच होने जैसा था और अभी तक मेरे लिये जिस तरह से चीजें आगे बढ़ी हैं उससे मैं वास्तव में खुश हूं। ’’

पाल ने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग में दो गोल करने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और इसके बाद मैं वही लय बरकरार रखने पर ध्यान दे रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!