लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों को जल्दी लगेंगे टीके : आईओए सचिव

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने बुधवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों को जल्दी ही टीके लगेंगे हालांकि उन्होंने इसके लिये समय सीमा नहीं बताई ।

तोक्यो ओलंपिक की सौ दिन की उलटी गिनती शुरू होने पर वर्चुअल वेबिनार में मेहता ने कहा कि ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है ।

मेहता ने फरवरी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को पत्र लिखकर तोक्यो ओलंपिक खेलने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर टीके लगवाने का अनुरोध किया था ताकि तोक्यो रवानगी से पहले उनके पास पर्याप्त समय रहे ।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से प्रक्रिया तेज करने का भी अनुरोध किया था ।

पिछले सप्ताह ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके तीरंदाजों और नौकायन खिलाड़ियों को पुणे के सैन्य खेल संस्थान में टीके लग गए ।

हाल ही में देश भर में भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्रों पर कई पॉजिटिव मामले आये हैं जिनमें ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!