लाइव न्यूज़ :

केरला ब्लास्टर्स की प्लेऑफ उम्मीद खत्म करने की कोशिश करेगी ओडिशा एफसी

By भाषा | Updated: February 10, 2021 18:33 IST

Open in App

मडगांव, 10 फरवरी निचले पायदान पर काबिज ओडिशा एफसी की प्लेऑफ उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं और अब वह हीरो इंडियन सुपर लीग मैच में अपने सभी मैचों में आत्मसम्मान के लिये उतरेगी जिसमें गुरूवार को उसे केरला ब्लास्टर्स से भिड़ना है।

ओडिशा एफसी ने केवल एक मैच में ही जीत हासिल की है और वह भी उसने केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ ही दर्ज की थी। और अब उसकी निगाहें इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इसे दोहराने की होगी।

ओडिशा एफसी 15 मैचों में केवल आठ अंक हासिल करके लीग की अंतालिका में सबसे नीचे 11वें नंबर पर है।

ओडिशा, जहां इस मैच में अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ेगा तो वहीं 10वें स्थान पर काबिज केरला ब्लास्टर्स शीर्ष चार के अधिक से अधिक करीब पहुंचना चाहेगी।

ओडिशा के कोच गेराल्ड पियटन ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि उनके पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं। रणनीतिक रूप से हम जानते हैं कि वे कैसे खेलते हैं और हम उन्हें प्रत्येक क्षेत्र में चुनौती देंगे। वे 4-4-2 के साथ खेलते हैं और हम भी उसी के हिसाब से खेलने जा रहे हैं। हम उनके लिए मुश्किलें खड़ी करने जा रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि हम ऐसा कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतExit Poll Updates: पुडुचेरी में 30 सीट और एनडीए को 16-20 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 6-8 सीट

भारतनागपुर में ड्रोन ट्रेनिंग अकादमी की तैयारी, एनसीसी को मिलेगा नया आयाम

भारत200 सीट जीतेंगे और नंदीग्राम-भवानीपुर से हार रहे सुवेंदु अधिकारी?, एग्जिट पोल पर भड़के टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा

भारतExit Poll Updates: तमिलनाडु की 234 सीटों में से 98 से 120 सीट जीत रहे विजय?, एक्सिस माई इंडिया की भविष्यवाणी

भारत15 साल बाद ममता बनर्जी की विदाई?, बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार?, 4 एग्जिट पोल में भाजपा और 2 में तृणमूल कांग्रेस को बढ़त, देखिए सीट आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!