लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामले बढ़ने पर एनआरएआई ने एथलीटों के लिए जल्दी टीकाकरण की मांग की

By भाषा | Updated: April 19, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार से ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके निशानेबाजों को जल्दी से टीका (वैक्सीन) लगाने की मांग की।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,73,810 रिकार्ड नये मामले सामने आये हैं जिससे देश में इस बीमारी की चपेट में अब तक 1.5 करोड़ से अधिक लोग आ चुके है। पिछले 24 घंटे में 1,619 लोगों की मौत हुई है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, एनआरएआई चाहता है कि उसके एथलीटों को जल्द ही टीका लगाया जाए।

एनआरएआई से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘ महासंघ इस बात पर जोर दे रहा है कि एथलीटों को जल्द से जल्द टीका लगाया जाए। उसने फिर से सरकार से अपने निशानेबाजों का टीकाकरण करने का अनुरोध किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम समझते हैं कि यह एक व्यक्तिगत पसंद का मामला है, अगर सरकार इसमें आगे बढ़ेगी और एथलीटों को समझाने में सक्षम होगी, तो वे संभवत: वे आगे आएंगे और टीका लगवायेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, इस समय कोई दूसरा रास्ता नहीं है।’’

इससे पहले ओलंपिक के लिए चुने गये तीन निशानेबाजों के कोविड-19 की चपेट में आने से एनआरएआई को मंगलवार से शुरू होने वाले राइफल टीम के राष्ट्रीय शिविर को रद्द करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!