लाइव न्यूज़ :

अब इंडोनेशिया, मिस्र आयोजित करेंगे ऑनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगितायें

By भाषा | Updated: November 28, 2020 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप की लोकप्रियता को देखते हुए इंडोनेशिया और मिस्र जैसे देश भी अब वर्चुअल प्रतियोगिताओं की मेजबानी को तैयार हैं।

पूर्व भारतीय निशानेबाज शिमोन शरीफ अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप (आईओएससी) के आयोजक थे, उन्हें इंडोनेशियाई निशानेबाजी संघ ने अपनी ‘चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस’ प्रतियोगिता के लिये जोड़ा है जो रविवार को प्रेसिडेंट ऑफ इंडोनेशिया ओपन टूर्नामेंट के अंतर्गत करायी जायेगी।

कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान एक महीने तक चली ऑनलाइन निशानेबाजी लीग (ओएसएल) और आईओएससी के पांच चरण की सीरीज को वैश्विक निशानेबाजी समुदाय से काफी सराहना मिली थी और दुनिया भर से कई राष्ट्रीय महासंघों ने इसकी सफलता से प्रेरित होकर ऑनलाइन प्रतियोगितायें आयोजित करना शुरू किया।

इंडोनेशिया के अलावा बांग्लादेश और सिंगापुर ने भी हाल में ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की और मिस्र अगले महीने के शुरू में एक प्रतियोगिता कराने की प्रक्रिया में है।

आईएसएसएफ विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके शरीफ ने कहा, ‘‘ओएसएल निशानेबाजों और हमारे खेल के शेयरधारकों में काफी लोकप्रिय बनती जा रही है। शीर्ष निशानेबाजी उपकरण निर्माता भी इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!