लाइव न्यूज़ :

नार्दर्न वारियर्स ने दिल्ली बुल्स को हराकर दूसरा अबुधाबी टी10 खिताब जीता

By भाषा | Updated: February 7, 2021 16:29 IST

Open in App

अबुधाबी, सात फरवरी नार्दर्न वारियर्स ने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बूते यहां फाइनल में दिल्ली बुल्स को आठ विकेट से हराकर अबुधाबी टी10 टूर्नामेंट में दूसरी ट्राफी अपने नाम की।

श्रीलंका के ऑफ स्पिनर महीश थिकशाना (14 रन देकर तीन विकेट), तेज गेंदबाज धनंजय लक्षण (14 रन देकर दो विकेट) और संयुक्त अरब अमीरात के मध्यम गति के गेंदबाज जुनैद सिद्दिकी (19 रन देकर दो विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी प्रदर्शन से नार्दर्न वारियर्स ने क्षेत्ररक्षण का फैसला करने मे बाद दिल्ली बुल्स को नौ विकेट पर महज 81 रन पर रोक दिया।

दिल्ली बुल्स के केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें अफगानिस्तान के हरफनमौला मोहम्मद नबी 10 गेंद में 21 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज (13) और वेस्टइंडीज के इविन लुईस (10) दोहरे अंक में पहुंचने वाले अन्य बल्लेबाज थे।

नार्दर्न वारियर्स ने यह लक्ष्य आसानी से 10 गेंद रहते हासिल कर लिया, उसने केवल दो विकेट गंवाये।

सलामी बल्लेबाज वसीम मोहम्मद ने 27 जबकि वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों निकोलस पूरन ने 12, लेडिंल सिमन्स ने नाबाद 14 और रोवमैन पावेल ने नाबाद 16 रन बनाये।

नार्दर्न वारियर्स टूर्नामेंट के 2018 चरण में चैम्पियन बना था, उसके बाद यह उसका दूसरा टी10 खिताब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक? हिल्टन होटल में गूंजी गोलियों की आवाज, ट्रंप और फर्स्ट लेडी को छोड़ना पड़ा डिनर

क्रिकेट986 रन, 17 विकेट, 77.2 ओवर, 96 चौके और 58 छक्के?, दिल्ली से लेकर जयपुर तक रनों की बारिश, वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल शतक फीके पड़े?

पूजा पाठPanchang 26 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 26 April 2026: आज मिथुन राशि के लिए व्यापार में धनलाभ के योग, जानें सभी राशियों का भविष्य

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!