लाइव न्यूज़ :

विश्व क्रिकेट में कोई भी कप्तान बुमराह को शुरूआती स्पैल में दो ओवर नहीं देगा: गंभीर

By भाषा | Updated: November 30, 2020 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को लगता है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दूसरे वनडे में शुरूआती स्पैल में केवल दो ओवर देकर रणनीतिक चूक की जो दुनिया में कोई और कप्तान नहीं करेगा।

सिडनी में दूसरे वनडे में भारत को 51 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे आस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली।

गंभीर को लगता है कि दोनों टीमों के बीच अभी तक अंतर यही था कि आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने पहले दो वनडे में अपने सबसे सफल तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का इस्तेमाल बखूबी किया।

गंभीर ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के ‘मैच डे हिंदी’ में कहा, ‘‘मुझे यह समझने में मुश्किल हो रही है कि अगर आपके पास जसप्रीत बुमराह जैसी काबिलियत का गेंदबाज है तो आपने उसे शुरूआत में केवल दो ही ओवर दिये। यह रणनीतिक भूल ही नहीं बल्कि ‘बहुत बड़ी गलती’ है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बुमराह और मोहम्मद शमी के पांच-पांच ओवर के स्पैल की उम्मीद कर रहा था ताकि वे विकेट हासिल करने की कोशिश करते। इसलिये मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कोई भी कप्तान ऐसा होगा जो नयी गेंद से जसप्रीत बुमराह को दो ओवर देगा। ’’

आस्ट्रेलिया के तीन शीर्ष बल्लेबाज आरोन फिंच, डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी की और गंभीर को लगता है कि अगर किसी गेंदबाज के पास इन तीनों को आउट करने का मौका था तो यह बुमराह के पास ही था।

उन्होंने कहा, ‘‘फिंच, वार्नर और स्मिथ, शीर्ष तीन बल्लेबाज अपनी शानदार फार्म में तो इनका विकेट लेने का सर्वश्रेष्ठ मौका किसके पास होगा? जसप्रीत बुमराह के पास। और आप उसे दो ही ओवर देते हो और 10 ओवर के बाद उसे लाते हो, जब गेंद पुरानी हो चुकी है और तब आप उससे इन परिस्थितियों में विकेट चटकाने की उम्मीद करते हो। वह भी इंसान है। ’’

इसके बाद उन्होंने उदाहरण दिया कि फिंच ने किस तरह पहले दो मैचों में हेजलवुड का इस्तेमाल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!