लाइव न्यूज़ :

निक्की पूनाचा और जील देसाई राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियन बने

By भाषा | Updated: October 30, 2021 18:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर शीर्ष वरीयता प्राप्त निक्की पूनाचा और जील देसाई क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल में दमदार प्रदर्शन कर फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप के विजेता बने।

जील ने महिला एकल के फाइनल में अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए क्वालीफायर शर्मदा बालू को 6-3, 6-0 से शिकस्त दी।

पुरुषों के फाइनल में पूनाचा को दिग्विजय प्रताप सिंह ने कड़ी टक्कर दी। पूनाचा ने पहला सेट गंवाने के बाद दूसरे सेट को टाई-ब्रेकर में जीता और फिर तीसरा सेट अपने नाम कर चैम्पियन बने।

उन्होंने इस मैच को 3-6, 7-6, 6-4 से जीता।

फाइनल में जीतने वाले दोनों विजेताओं को पुरस्कार में तीन-तीन लाख रुपये मिले लेकिन इससे बड़ी बात यह रही कि कोविड-19 महामारी से प्रभावित खेलों की शुरुआत के बाद वे अपने-अपने वर्ग में  राष्ट्रीय चैम्पियन बने।

पूनाचा ने यहां जारी विज्ञप्ति में चैम्पियन बनने के बाद कहा, ‘‘ यहां दूसरी बार चैम्पियन बनना शानदार है। कुल मिलाकर, मेरा खेल उतार-चढ़ाव भरा था,  लेकिन मैंने दूसरे सेट में पकड़ बनायी और फिर तीसरे सेट में लय जारी रखी।’’

जील ने कहा, ‘‘ मैं आज बहुत अच्छा खेली। वह (शर्मदा) पिछले मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई थी। वह पहले सेट में वास्तव में अच्छा खेल रही थी। मैंने अपना संयम बनाए रखा और दूसरे सेट में उस पर ज्यादा दबाव बनाया। वह इसे झेल नहीं पायी और मैं जीत गयी।’’

फाइनल में हारने के बाद भी शर्मदा ने टूर्नामेंट में काफी प्रभावित किया। उन्होंने पिछले 10 दिनों में क्वालीफायर और फिर मुख्य दौर में कई अनुभवी खिलाड़ियों को शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!