लाइव न्यूज़ :

पहले केरल ओलंपिक खेलों के शुभंकर होंगे ‘नीरज’

By भाषा | Updated: December 22, 2021 21:06 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 22 दिसंबर ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा के सम्मान में पहले ‘केरल ओलंपिक खेलों’ के शुभंकर का नाम ‘नीरज’ रखा गया है जो एक खरगोश है। इन खेलों का आयोजन फरवरी 2022 में होगा।

राज्य के शिक्षा मंत्री वी सिवनकुट्टी ने बुधवार को शुभंकर का अनावरण किया।

केरल ओलंपिक संघ (केओए) 15 से 24 फरवरी 2022 तक केरल ओलंपिक खेलों का आयोजन करेगा।

केओए ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘प्रतियोगिता में 24 खेलों का आयोजन होगा जिसमें एथलेटिक्स, एक्वाटिक्स, तीरंदाजी, बास्केबॉल, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, साइकिलिंग, फुटबॉल, कुश्ती, हॉकी, जूडो, कराटे, कबड्डी, खो-खो, नेटबॉल, रग्बी, राइफल (निशानेबाजी), वुशु, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल और भारोत्तोलन शामिल हैं।’’

केओए ने कहा कि खेलों से पहले सभी 14 जिलों में जिला खेलों का आयोजन किया जाएगा और खिलाड़ियों तथा टीम का चयन किया जाएगा जो केरल ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेंगी।

प्रतियोगिता का मुख्य स्थल राज्य की राजधानी होगी लेकिन कुछ प्रतियोगिताओं का आयोजन अन्य जिलों में भी किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!