लाइव न्यूज़ :

Neeraj Chopra wins gold: झोली में एक और सोना, नीरज चोपड़ा धमाका, इतनी दूर फेंका भाला, स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 19, 2024 06:04 IST

Neeraj Chopra wins gold: मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 83.62 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की। 

Open in App
ठळक मुद्देNeeraj Chopra wins gold: भारतीय केवल 83.45 मीटर ही फेंक सके।Neeraj Chopra wins gold: तीसरे दौर में 85.97 मीटर के थ्रो के साथ फिर से बढ़त हासिल कर ली। Neeraj Chopra wins gold: टोनी केरेनन ने 84.19 मीटर के नए व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ के साथ रजत पदक जीता।

Neeraj Chopra wins gold Paris 2024: नीरज चोपड़ा मैदान में उतरते ही कमाल करते हैं। एक और गोल्ड झोली में डाल ली। फिनलैंड के तुर्कू में विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर (गोल्ड लेवल) प्रतियोगिता, पावो नूरमी गेम्स में पुरुषों की भाला फेंक में 85.97 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज ने 83.62 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की। ओलिवर हेलैंडर ने उन्हें कुछ समय के लिए पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने दूसरे दौर में 83.96 मीटर का थ्रो किया, जबकि भारतीय केवल 83.45 मीटर ही फेंक सके।

नीरज ने अपने तीसरे दौर में 85.97 मीटर के थ्रो के साथ फिर से बढ़त हासिल कर ली। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने 82.21 मीटर, एक फाउल थ्रो और अगले राउंड में 82.97 मीटर की दूरी हासिल की। फ़िनलैंड के टोनी केरेनन ने 84.19 मीटर के नए व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ के साथ रजत पदक जीता, जबकि हेलैंडर ने 83.96 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।

एक अन्य स्थानीय एथलीट लस्सी एटेलतालो 79.35 मीटर के साथ अंतिम स्थान पर रहे। चोपड़ा ने 85.97 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता पूर्व विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 82.58 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे, जबकि पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वालकॉट 81.93 मीटर के साथ छठे स्थान पर रहे। मोल्दोवा के एंड्रियन मार्डारे ने 82.19 मीटर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।

19 वर्षीय जर्मन मैक्स देहिंग ने फरवरी में विश्व में अग्रणी 90.20 मीटर थ्रो किया था, 80 मीटर का आंकड़ा पार नहीं कर सके और 79.84 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहे। यह नीरज का सीजन का तीसरा इवेंट था। 26 वर्षीय भारतीय दोहा में डायमंड लीग मीटिंग में 88.36 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने के बाद अपनी पहली घरेलू प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया और पिछले महीने भुवनेश्वर में फेडरेशन कप में 82.27 मीटर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। नीरज को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2024 में भाग लेना था, लेकिन उनकी एडक्टर मांसपेशियों में समस्या के कारण एहतियात के तौर पर उन्होंने इसमें भाग नहीं लेने का फैसला किया।

टॅग्स :नीरज चोपड़ागोल्ड मेडलFinlandहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!