लाइव न्यूज़ :

काफी सुधार की जरूरत लेकिन इस जीत से हौसला मिलेगा: महमूदुल्लाह

By भाषा | Updated: October 20, 2021 00:07 IST

Open in App

अल अमेरात, 19 अक्टूबर बांग्लादेश ने मंगलवार को यहां ओमान पर शानदार जीत दर्ज की लेकिन कप्तान महमूदुल्लाह का मानना है कि टी20 विश्व कप में आगे बढ़ने के लिए उनकी टीम को काफी सुधार करने की जरूरत है।

  बांग्लादेश ने टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में सह-मेजबान ओमान को 26 रन से हराया।

अपने शुरुआती मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करने वाली बांग्लादेश की टीम हालांकि एक बार फिर अपने स्तर के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही।

मैच के बाद पुरस्कार समारोह में  महमूदुल्लाह ने कहा, ‘‘ हमें कई क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है, लेकिन मैं इस जीत से खुश हूं। देश के लिए जीतना सबसे महत्वपूर्ण बात है और मुझे उम्मीद है कि हमारे प्रशंसक खुश होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ "शाकिब और नईम ने अच्छी बल्लेबाजी की और हमें 150 रन के पार ले गये। हमें हालांकि नयी गेंद से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था और हमें उन क्षेत्रों को ठीक करने की जरूरत है जहां हमने गलती की है।’’

ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ने कहा कि उनकी टीम को मौजूदा परिस्थितियों में 154 रनों के लक्ष्य को हासिल करना चाहिए था।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हासिल करने योग्य लक्ष्य था। आखिरी छह ओवरों में हमने कई विकेट गंवा दिए और अच्छी बल्लेबाजी नहीं की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ गेंदबाजों को श्रेय दिया जाना चाहिये। हम 15-16 ओवर तक मैच में बने थे, हमें बल्लेबाजी में बेहतर होना होगा और रन बनाने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!