लाइव न्यूज़ :

कोहली और मीराबाई चानू को मिला राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, हिमा दास को अर्जुन अवॉर्ड

By भाषा | Published: September 25, 2018 5:59 PM

नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 25 सितंबर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को यहां भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जबकि भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा सहित 20 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन के अशोका हॉल में आयोजित समारोह में सभी की निगाहें कोहली पर टिकी थी जो सचिन तेंदुलकर (1997-98) और महेंद्र सिंह धोनी (2007) के बाद खेल रत्न हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गये हैं। इससे पहले 2013 में अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले कोहली को पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन करने के लिये देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिये चुना गया।  राष्ट्रपति ने इसके अलावा द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार भी प्रदान किये। द्रोणाचार्य पुरस्कारों को लेकर तब विवाद पैदा हो गया था जब तीरंदाजी कोच जीवनजोत सिंह का नाम पूर्व में अनुशासनहीनता के एक मामले के कारण इन पुरस्कारों की सूची से हटा दिया गया था। जीवनजोत ने विरोध में कोच पद से इस्तीफा भी दे दिया है।

विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज कोहली पिछले तीन साल से बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं। उन्हें इससे पहले 2016 और 2017 में भी इस पुरस्कार के लिये नामित किया गया था। कोहली ने अब तक 71 टेस्ट मैचों में 6147 रन और 211 वनडे में 9779 रन बनाये हैं।  कोहली यहां पत्नी अनुष्का शर्मा के अलावा मां सरोज कोहली और भाई विकास के साथ यहां पहुंचे थे।

मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड

चानू को पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतने के कारण इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिये चुना गया। उन्होंने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी सोने का तमगा जीता था लेकिन चोट के कारण एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पायी थी। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को पदक और प्रशस्ति पत्र के अलावा 7.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। अर्जुन, द्रोणाचार्य तथा ध्यानचंद पुरस्कार विजेता को लघुप्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले खिलाड़ियों में एथलीट नीरज चोपड़ा और हिमा दास आकर्षण का केंद्र रहे। विश्व जूनियर रिकार्डधारक चोपड़ा ने इस साल राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में सोने के तमगे जीते जबकि हिमा फिनलैंड में विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी थी। उन्होंने 400 मीटर में यह उपलब्धि हासिल की। 

निशानेबाजों का अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वालों में फिर से दबदबा रहा। इस बार श्रेयसी सिंह, राही सरनोबत और अंकुर मित्तल को यह पुरस्कार मिला। टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, गोल्फर शुभंकर शर्मा और युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी को भी राष्ट्रपति ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर होने के कारण समारोह में भाग नहीं ले पायी। टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना भी पुरस्कार समारोह में नहीं पहुंच सके।

पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है :

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार: विराट कोहली और मीराबाई चानू।

अर्जुन पुरस्कार: नीरज चोपड़ा, जिन्सन जॉनसन और हिमा दास (एथलेटिक्स); एन सिक्की रेड्डी (बैडमिंटन); सतीश कुमार (मुक्केबाजी); स्मृति मंदाना (क्रिकेट); शुभंकर शर्मा (गोल्फ); मनप्रीत सिंह, सविता (हॉकी); रवि राठौड़ (पोलो); राही सरनोबत, अंकुर मित्तल, श्रेयसी सिंह (निशानेबाजी); मनिका बत्रा, जी सथियान (टेबल टेनिस); रोहन बोपन्ना (टेनिस); सुमित (कुश्ती); पूजा काडिया (वुशु); अंकुर धामा (पैरा-एथलेटिक्स); मनोज सरकार (पैरा-बैडमिंटन)।द्रोणाचार्य पुरस्कार: सी ए कुट्टप्पा (मुक्केबाजी); विजय शर्मा (भारोत्तोलन); ए श्रीनिवास राव (टेबल टेनिस); सुखदेव सिंह पन्नू (एथलेटिक्स); क्लेरेंस लोबो (हॉकी, आजीवन); तारक सिन्हा (क्रिकेट, आजीवन); जीवन कुमार शर्मा (जूडो, आजीवन); वी आर बीडु (एथलेटिक्स, आजीवन)।ध्यान चंद पुरस्कार: सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी); भरत कुमार छेत्री (हॉकी); बॉबी अलॉयसियस (एथलेटिक्स); चौगले दादू दत्तात्रेय (कुश्ती)।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार:

उदीयमान और युवा प्रतिभा पहचान और प्रोत्साहन - राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेल प्रोत्साहन - जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स विकास के लिए खेल - ईशा आउटरीच मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2017-18 : गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, 2018 में कंपनियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया गया जबकि अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को एमएकेए ट्रॉफी, 10 लाख रुपये का पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

टॅग्स :विराट कोहलीरामनाथ कोविंदराजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्डहिमा दासनीरज चोपड़ाअर्जुन अवॉर्डराष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटविराट और रोहित का विकेट चटकाने के बाद इमोशनल हुआ गेंदबाज, पाकिस्तान को याद दिलवाई थी नानी...

क्रिकेटT20 World Cup: आईपीएल का शेर वर्ल्ड कप में ढेर, 3 मैचों में बनाए 5 रन...

क्रिकेटVirat Kohli IPL IND Vs USA: आईपीएल में पास और विश्व कप में फेल!, ओपनिंग करके बनाए 741 रन, टी20 विश्व कप में 3 पारी और 1-4-0 रन

क्रिकेटT20 World Cup: पूरा पाकिस्तान कर रहा है टीम इंडिया की जीत की दुआ, अमेरिका जीता तो फंस जाएगी बाबर की टीम

क्रिकेटIND VS USA T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के सामने 'भारत', रात्रि 8 बजे से मुकाबला, जानें कहां देखें लाइव मैच, रोहित शर्मा इस खिलाड़ी को करेंगे बाहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलParis Olympics: 120 भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगे, नए खेल मंत्री ने दी जानकारी

अन्य खेलLionel Messi Retirement: इंटर मियामी में संन्यास ले लेंगे लियोनेल मेसी, कहा- सब कुछ खत्म होने वाला है

अन्य खेलUttar Pradesh Kabaddi League UPKL 2024: लखनऊ लॉयन ने अर्जुन देसवाल को 3.10 लाख में खरीदा, 120 खिलाड़ियों पर बोली, 11 जुलाई से मैच, जानें कार्यक्रम

अन्य खेलFIFA World Cup 2026 qualifiers: फीफा विश्व कप क्वालीफायर में धांधली!, कतर को जिताने के लिए टीम इंडिया के साथ बेइमानी, विवादास्पद गोल की बदौलत 2-1 से जीत, देखें वो वीडियो

अन्य खेलIndia to host Hockey Junior World Cup: 24 टीम और दिसंबर 2025 में जूनियर हॉकी विश्व कप, चौथी बार मेजबानी, जानिए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने क्या कहा