लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय कोच रॉय ने ओलंपिक क्वालीफायर में मैच फिक्स करने को कहा था, मनिका का आरोप

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:55 IST

Open in App

टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय ने उन्हें मार्च में ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान एक मैच गंवाने के लिये कहा था और इसी वजह से तोक्यो ओलंपिक में एकल स्पर्धा में उन्होंने रॉय की मदद लेने से इनकार कर दिया था । भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए मनिका ने इस बात का पुरजोर खंडन किया कि रॉय की मदद लेने से इनकार करके उन्होंने खेल की साख को नुकसान पहुंचाया है । टीटीएफआई सूत्रों के अनुसार दुनिया की 56वें नंबर की खिलाड़ी ने कहा कि जिसने उन्हें मैच फिक्सिंग के लिये कहा था, अगर वह उनके साथ कोच के रूप में बैठे होते तो वह मैच पर फोकस नहीं कर पाती । मनिका ने टीटीएफआई सचिव अरूण बनर्जी को भेजे जवाब में कहा ,‘‘ आखिरी मिनट पर उनके दखल से पैदा होने वाले व्यवधान से बचने के अलावा राष्ट्रीय कोच के बिना खेलने के मेरे फैसले के पीछे एक और अधिक गंभीर वजह थी ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ राष्ट्रीय कोच ने मार्च 2021 में दोहा में क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में मुझ पर दबाव बनाया कि उनकी प्रशिक्षु के खिलाफ मैच गंवा दूं ताकि वह ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर सके । संक्षेप में मुझसे मैच फिक्सिंग के लिये कहा ।’’ कई प्रयासों के बावजूद रॉय से संपर्क नहीं हो सका है ।  खिलाड़ी से कोच बने रॉय को मौजूदा राष्ट्रीय शिविर से बाहर रहने को कहा गया है । टीटीएफआई ने उन्हें उनका पक्ष रखने के लिये भी कहा है । बनर्जी ने कहा ,‘‘ आरोप रॉय के खिलाफ हैं । उन्हें जवाब देने दीजिये । फिर आगे के बारे में फैसला लेंगे ।’ रॉय राष्ट्रमंडल खेलों की टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता हैं जिन्हें अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है । मनिका ने कहा ,‘‘ मेरे पास इस घटना का सबूत है जो मैं उचित समय आने पर पेश करूंगी । मुझे मैच गंवाने के लिये कहने राष्ट्रीय कोच मेरे होटल के कमरे में आये और करीब 20 मिनट मुझसे बात की । उन्होने अनैतिक तरीके से अपनी प्रशिक्षु को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जो उस समय उनके साथ आई थी ।’’ मनिका और सुतीर्था मुखर्जी ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था । सुतीर्था रॉय की अकादमी में अभ्यास करती है । मनिका ने कहा ,‘‘मैने उनसे कोई वादा नहीं किया और तुरंत टीटीएफआई को इसकी जानकारी दी । उनके दबाव और धमकी का हालांकि मेरे खेल पर असर पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIran-Israel war LPG GAS: गैस आपूर्ति में सुधार के बीच समझदारी जरूरी

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

कारोबारप्रस्तावित शांति बोर्डः डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुके मुस्लिम देश, पाकिस्तान, यूएई, सऊदी अरब शामिल, भारत, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन, जर्मनी न्योते के बावजूद नदारद

क्राइम अलर्टअल फलाह समूह अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी के पास भारत से भागने के कई ‘कारण’?, ईडी ने कहा-परिवार के करीबी सदस्य खाड़ी देशों में बसे, छात्रों से ‘बेईमानी’ कर 415.10 करोड़ रुपये की आय

क्रिकेटIndia A vs Oman: 44 गेंद, 53 रन, 7 चौके, 1 छक्का और 1 विकेट, कमाल करते हो हर्ष दूबे, ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में टीम इंडिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!