लाइव न्यूज़ :

नाओमी ओसाका तोक्यो ओलंपिक से बाहर

By भाषा | Updated: July 27, 2021 11:05 IST

Open in App

तोक्यो, 27 जुलाई (एपी) जापान की सुपरस्टार नाओमी ओसाका तोक्यो ओलंपिक की टेनिस प्रतियोगिता के महिला एकल में मंगलवार को यहां सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गयी।

ओसाका को फ्रेंच ओपन की पूर्व फाइनलिस्ट चेक गणराज्य की मार्केटा वांड्रोसोवा ने तीसरे दौर के मैच में 6-1, 6-4 से हराया।

जापान में जन्मी लेकिन अमेरिका में पली बढ़ी दूसरी रैंकिंग की ओसाका अपने ग्राउंडस्ट्रोक पर संघर्ष करती नजर आयी।

इस बीच यूनान के स्टेफनोस सिटसिपास ने पुरुष एकल के अंतिम 16 में जगह बनाकर अपने नाना के नक्शेकदम पर चलने की अपनी कवायद बरकरार रखी। उनके नाना ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

तोक्यो खेलों में अपना शुरुआती मैच तीन सेट में जीतने वाले चौथी रैंकिंग के सिटसिपास ने दूसरे दौर में अमेरिका के फ्रांसिस टिफोउ को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

सिटसिपास के नाना सर्गेई सालनिकोव सोवियत संघ की उस फुटबॉल टीम का हिस्सा थे जिसने 1956 में मेलबर्न खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। सिटसिपास की मां रूसी और पिता यूनानी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!