लाइव न्यूज़ :

एटीकेएमबी को हराकर लीग चरण में शीर्ष पर रही मुम्बई सिटी एफसी

By भाषा | Updated: February 28, 2021 22:28 IST

Open in App

बम्बोलिम, 28 फरवरी मुम्बई सिटी एफसी ने रविवार को यहां जीएमसी स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान को 2-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईसएल) के सातवें सत्र के लीग चरण के बाद शीर्ष स्थान पर अपनी जगह पक्की की।

इसके साथ ही मुम्बई सिटी एफसी ने एएफसी चैंपियंस लीग के ग्रुप चरण के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

इस जीत से मुम्बई ने 40 अंकों के साथ 11 टीमों की तालिका में पहला स्थान हासिल किया। एटीके मोहन बागान के भी इतने ही अंक है लेकिन गोल अंतर के लिहाज से मुम्बई बेहतर स्थिति में है। नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने 33 और एफसी गोवा ने 31 अंकों के साथ प्लेऑफ का टिकट कटाया है।

अंतिम चरण (20वां) के मुकाबले के बाद मुम्बई के खाते में 12 जीत आए। इतनी ही जीत एटीकेएमबी के खाते में भी है। दोनों के खाते में चार-चार हार और चार-चार ड्रा हैं लेकिन मुम्बई ने जहां दूसरी टीमों के खिलाफ 35 गोल किए हैं और 18 गोल खाए हैं वहीं एटीकेएमबी ने 28 गोल करते हुए 15 गोल खाए हैं। इससे दोनों टीमों के बीच चार गोलों का अंत पैदा हो गया है।

इस मैच में मुम्बई ने सातवें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली। अहमद जाहो द्वारा लिए गए फ्रीकिक पर हेडर से गोल कर माउतोर्दा फाल ने उसे 1-0 से आगे कर दिया।

मुम्बई को दूसरी सफलता बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने 39वें मिनट में गोलकर दिलायी। इसके बाद दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही।

प्लेऑफ मुकाबले 5 से 9 मार्च के बीच खेले जाएंगे जबकि फाइनल 13 मार्च को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!