लाइव न्यूज़ :

मोरक्को के मुक्केबाज ने प्रतिद्वंद्वी का कान काटने की कोशिश की

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:54 IST

Open in App

तोक्यो, 27 जुलाई (एपी) मोरक्को के एक हैवीवेट मुक्केबाज (91 किग्रा) ने तोक्यो ओलंपिक में अपने शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड के प्रतिद्वंद्वी के कान को काटने की कोशिश की।

यूनुस बल्ला ने तीसरे दौर के मुकाबले में माइक टायसन की तरह रिंग डेविड न्याका के कान के पास काटने की कोशिश की। युनुस को जजों के सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा और न्याका क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये।

यूनुस ने हालांकि माउथ गार्ड (दांतों को चोट से बचाने वाला कवच)पहना था, जिस कारण न्याका के कान के पास उनके दांतों का निशान नहीं बना।

न्याका ने कहा, ‘‘ वह पूरी तरह से काटने में सफल नहीं हुआ। मेरी किस्मत अच्छी थी कि उसने माउथगार्ड पहना था और यह उतना गंभीर नहीं था। मुझे लगता है वह मेरी गाल पर काटना चाहता था।’’

रेफरी हालांकि इस घटना को नहीं देख सकें जिससे यूनुस को बाउट के दौरान दंडित नहीं किया गया था। यह टेलीविजन कैमरे की पकड़ में आ गया।

टायसन ने 1997 में इवांडर होलीफील्ड के कान को दो बार काटा था। इस घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!