लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति से त्यागपत्र देगें मोरी : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 11, 2021 17:20 IST

Open in App

तोक्यो, 11 फरवरी (एपी) तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी को महिलाओं को लेकर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी भारी पड़ती जा रही है और रिपोर्टों के अनुसार वह शुक्रवार को अपने पद से त्यागपत्र दे सकते हैं।

जापान की क्योदो समाचार एजेंसी और अन्य रिपोर्टों में गुरुवार को इस मामले की जानकारी रखने वाले अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा है कि मोरी शुक्रवार को अपने पद से हट जाएंगे।

उन्हें यह कदम एक सप्ताह से भी अधिक समय पहले महिलाओं को लेकर गयी आपत्तिजनक टिप्पणी और उसके बाद जापान में लैंगिक समानता को लेकर छिड़ी सार्वजनिक बहस के बाद उठाना पड़ रहा है।

ओलंपिक शुरू होने में अब जबकि पांच महीने का समय बचा है तब उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ रहा है।

रिपोर्टों में कहा गया है कि शुक्रवार को आयोजन समिति की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में इस फैसले की घोषणा किये जाने की संभावना है।

जापानी ओलंपिक समिति की बैठक में 83 वर्षीय मोरी ने कहा था कि महिलाएं बहुत अधिक बोलती हैं क्योंकि उनमें आपस में प्रतिस्पर्धा की भावना होती है।

पूर्व प्रधानमंत्री मोरी ने इसके बाद अपनी टिप्पणी के लिये माफी मांग ली थी लेकिन त्यागपत्र देने से इन्कार कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारततमिलनाडु में डीएमके का दूसरा कार्यकाल, टीवीके का प्रदर्शन AIADMK से रहेगा बेहतर, देखें टुडे चाणक्य एग्जिट पोल का परिणाम

कारोबारअब नागपुर के बच्चों को पढ़ाएगी एआई टीचर ‘आइरिस’

विश्वपाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि भारत उनसे बेहतर तरीके से कैसे कर रहा है ऊर्जा संकट का सामना

ज़रा हटके8वीं कक्षा की छात्रा के साथ इश्क की पढ़ाई पढ़ने लगे शादीशुदा शिक्षक, फरार, इंसाफ की दस्तक लेकर दर-दर भटक शिक्षक की पत्नी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!