लाइव न्यूज़ :

आईएसएल में अधिक भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के लिए प्रतिभा खोज में मदद करेंगे: मजूमदार

By भाषा | Updated: July 11, 2021 19:07 IST

Open in App

चेन्नई, 11 जुलाई चेन्नइयिन एफसी के नये गोलकीपर देवजीत मजूमदार का मानना है कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अगले सत्र से मैदान पर अधिक भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी से राष्ट्रीय टीम के कोच को चयन के लिए ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

आईएसएल के 2021-22 सत्र के नये दिशानिर्देशों के अनुसार, क्लबों को एक बार में कम से कम सात भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारना होगा। पहले यह संख्या छह थी।

आईएसएल से जारी विज्ञप्ति में मजूमदार ने कहा, ‘‘ यह एक शानदार निर्णय है। भारतीय टीम और उसके कोचों के लिए भी यह काफी मददगार होगा क्योंकि वे टीम का चयन करने से पहले विभिन्न स्थानों के लिए अधिक भारतीय खिलाड़ियों को परख सकेंगे।’’

  उन्होंने कहा, ‘‘ इससे भारतीय फुटबॉलरों को बड़े मंच पर खुद को साबित करने का अधिक मौका मिलेगा। यह युवा खिलाड़ियों को भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!