लाइव न्यूज़ :

पहली बार उतरे मोहित ने शीर्ष वरीय तीरंदाज को हराया, कम्पाउंड वर्ग में तीन भारतीय सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: November 15, 2021 19:17 IST

Open in App

ढाका, 15 नवंबर हरियाणा के युवा खिलाड़ी मोहित देशवाल ने सोमवार को यहां एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के पुरुष कम्पाउंड वर्ग में कोरिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त चोई योंगही को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

देश के लिए सीनियर स्तर पर पदार्पण कर रहा यह तीरंदाज सेमीफाइनल में अनुभवी अभिषेक वर्मा का सामना करेगा। कम्पाउंड महिला वर्ग से ज्योति सुरेखा सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। 

रिकर्व वर्ग में भारतीय तीरंदाजों को एक बार फिर कोरिया के खिलाड़ियों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा तो वही कम्पाउंड वर्ग में तीन खिलाड़ियाों ने भारत की उम्मीदों को जीवित रखा है।

जमशेदपुर में हुई सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के दो महीने से भी कम समय के अंदर 19 साल के मोहित अब एशियाई चैंपियनशिप में पदक के सपने को पूरा करने के कगार पर खड़े है।

रविवार को रैंकिंग दौर में 16वें स्थान पर खिसकने के बाद इस युवा तीरंदाज ने प्री-क्वार्टर फाइनल में दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी योंगही  को करीबी मुकाबले में शिकस्त दी।

रोहतक के करीब लाढ़ौत गांव के गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मोहित ने छह सटीक निशानों के दम पर पहले दौर में 60-59 की बढ़त हासिल की लेकिन आखिरी दौर के बाद दोनों का स्कोर 148-148 का हो गया। शूट-ऑफ में वह 10 अंक के निशाने लगाने में सफल रहे जबकि विरोधी कोरियाई खिलाड़ी नौ अंक का निशाना लगा पाया।

इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त ईरान के अमीर काजेमपौर को 148-144 से मात देकर अंतिम चार में जगह पक्की की।

पूर्व एशियाई चैंपियन वर्मा ने तीन आसान जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की। जहां उनका सामना मोहित से होगा।

रैंकिंग दौर में आने गुरु वर्मा को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल करने वाले ऋषभ यादव क्वार्टर फाइनल के करीबी मुकाबले में हार के साथ बाहर हो गये। छठी वरीयता प्राप्त सर्गेई खरिस्चित ने उन्हें शूट-ऑफ में पछाड़ा।

इस साल विश्व चैंपियनशिप में तीन रजत पदक जीतने वाली ज्योति सुरेखा वेन्नम महिला व्यक्तिगत वर्ग के खिताबी दौड़ में इकलौती भारतीय खिलाड़ी बची है।

ज्योति ने टीम की साथी परनीत कौर को 148-146 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। फाइनल में जगह पक्की करने के लिए उन्हें 2015 की विश्व चैंपियन कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त किम यून्ही की चुनौती से पार पाना होगा।

रिकर्व तीरंदाजी के पुरुष और महिला व्यक्तिगत वर्ग में भारतीय खिलाड़ी कोरियाई चुनौती से पार पाने में एक बार फिर नाकाम रहे। दोनों वर्ग के सेमीफाइनल में सिर्फ कोरिया के ही खिलाड़ी है।

तोक्यो ओलंपिक से लौटे प्रवीण जाधव और मौजूदा सीनियर राष्ट्रीय चैंपियन पार्थ सालुंके भारतीय चौकड़ी में सर्वश्रेष्ठ रहे, लेकिन पुरुषों के व्यक्तिगत वर्ग में कोरिया के प्रतिद्वंद्वियों से हार गए।

महिला वर्ग में मौजूदा युवा विश्व चैंपियन कोमालिका बारी क्वार्टर फाइनल में में शीर्ष वरीयता प्राप्त 2011 की विश्व युवा चैंपियन रयू सु जंग से 6-4 से हार गयीं।

मधु वेदवान और रिधि को भी हार का सामना करना पड़ा।

टीम वर्ग का एलिमिनेशन दौर गुरुवार को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!