लाइव न्यूज़ :

इंडियन एरोज के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगा मोहम्मडन एससी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 17:30 IST

Open in App

कोलकाता, 13 फरवरी मोहम्मडन एफसी रविवार को यहां होने वाले आई लीग फुटबॉल मुकाबले में इंडियन एरोज के खिलाफ अहम अंक जुटाने का प्रयास करेगा।

मोहम्मडन एससी ने पिछले मैच में जीत दर्ज की लेकिन इससे पहले उसे पिछले चार मैचों में जीत नहीं मिली थी। लेकिन उसने गोकुलम केरला को 2-1 से हराकर जीत हासिल की।

अब वह छह मैचों में 10 अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर है। लीग का पहला चरण जल्द ही खत्म होने को है तो तालिका में शीर्ष छह में खुद को बनाये रखने के लिये कोच जोस हेविया की टीम की कोशिश तीन अंक जुटाने पर लगी होगी।

हेविया ने कहा, ‘‘हमने गोकुलम केरला के खिलाफ अच्छा मैच खेला। हर जीत अहम है और उनके खिलाफ जीत हमें शीर्ष छह में बनाये रखने में मदद करेगी। ’’

इंडियन एरोज ने पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया और मुख्य कोच क्षणमुगम वेंकटेश अपने खिलाड़ियों से बाकी मैचों में उसी तरह का प्रदर्शन करने की उम्मीद लगायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतBengal Election 2026: री-पोलिंग के बावजूद फाल्टा में 21 मई को फिर से मतदान, 285 बूथों पर होगी वोटिंग; जानें कब जाएंगे नतीजे

क्राइम अलर्टSiwan Murder Case: बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा सोनू यादव, एनकाउंटर में मारा गया

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 3 मई को भी आम जनता के लिए ईंधन की कीमतें, चेक करें रेट चार्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!