लाइव न्यूज़ :

CWG 2022: सिंगापुर को हराकर मिश्रित बैडमिंटन टीम फाइनल में, स्वर्ण पदक के लिए मलेशिया से मुकाबला आज

By शिवेंद्र राय | Updated: August 2, 2022 11:45 IST

राष्ट्रमंडल खेलों में आज का दिन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत बैडमिंटन और टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीत सकता है। बैडमिंटन में स्वर्ण पदक के लिए भारत का मुकाबला आज मलेशिया से होगा। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने अब तक कुल नौ पदक जीते हैं और इनमें से सात पदक वेटलिफ्टिंग में आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे मिश्रित बैडमिंटन टीम आज फाइनल मैच खेलेगीस्वर्ण पदक के लिए भारत का मुकाबला मलेशिया से होगापुरुष टेबल टेनिस टीम का भी आज फाइनल मुकाबला

बर्मिंघम: बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय बैडमिंटन टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। पीवी सिंधु और युवा लक्ष्य सेन की अगुवाई में भारतीय टीम ने मिश्रित युगल मुकाबले के फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ भारतीय टीम का रजत पदक भी पक्का हो गया है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने सिंगापुर को 3-0 से हराया। फाइनल में भारत  का मुकाबला मलेशिया की टीम से होगा। स्वर्ण पदक पर नजरें टिकाए भारत को फाइनल में कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ेगा क्योंकि मलेशिया की टीम बेहद मजबूत है और अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। पुरुष एकल में लक्ष्य सेन ने मौजूदा विश्व चैंपियन लोह कीन यू को हरा दिया। वहीं 2 बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने महिला एकल मुकाबले में जिया मिन येओ के खिलाफ जीत दर्ज की। इन दोनो के अलावा सात्विकसाईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पुरुष युगल मुकाबले में योंग काई टेरी और एंडु जून कियान की जोड़ी को हराया।

पूरे सेमीफाइनल मैच के दौरान सबसे अहम मुकाबला लक्ष्य सेन का रहा। लक्ष्य सेन की टक्कर 9वीं रैंकिंग वाले विश्व चैंपियन लोह कीन यू के साथ था। लोह कीन यू ने शुरुआत में बेहद आक्रामक शुरुआत और पहले गेम में 4-0 की बढ़त बना ली। लेकिन लक्ष्य ने तुरंत ही मैच में वापसी की और स्कोर को 6-6 से बराबर कर दिया। लक्ष्य सेन ने इसके बाद अपनी बढ़त का बरकरार रखते हुए पहले गेम को 21-18 से जीता और दूसरे गेम 21-15 से जीत दर्ज करते हुए भारत के लिए रजत पदक पक्का कर दिया। स्वर्ण पदक के लिए भारत का मुकाबला आज मलेशिया से होगा। यह मैच रात दस बजे शुरू होगा।

राष्ट्रमंडल खेलों में  आज भारत दो स्वर्ण पदक जीत सकता है। पुरुष टेबल टेनिस टीम का भी फाइनल मुकाबला शाम 6 बजे से शुरू होगा।  भारत ने अब तक कुल नौ पदक जीते हैं और इनमें से सात पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। इस लिहाज से आज का दिन भारत के लिए बेहद अहम रहने वाला है।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सपी वी सिंधुलक्ष्य सेनबैडमिंटनBadminton Association of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतजापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराकर लक्ष्य सेन चैंपियन, 475,000 डॉलर इनामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन पर किया कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!