लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण के बाद मिल्खा की पहली प्रतिक्रिया थी, तीन चार दिन में ठीक हो जाऊंगा

By भाषा | Updated: June 19, 2021 15:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून जिंदगी भर जीत और हार के बीच सकारात्मकता बनाये रखने वाले महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह ने कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद भी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा था और उन्हें यकीन था कि अपनी स्वस्थ जीवन शैली और नियमित व्यायाम के दम पर वह वायरस को हरा देंगे ।

91 वर्ष के मिल्खा का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद चंडीगढ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में निधन हो गया ।

सोशल मीडिया पर उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आने के बाद पीटीआई ने जब उनसे संपर्क किया , तो उन्होंने जवाब दिया था ,‘‘ हां बच्चा । मैं 19 मई को कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं ।लेकिन मैं ठीक हूं ।कोई दिक्कत नहीं है । कोई बलगम या बुखार नहीं । यह चला जायेगा । डॉक्टर ने कहा है कि मैं तीन चार दिन में ठीक हो जाऊंगा ।’’

इसके कुछ दिन बाद एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया । उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर भी कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हुई और छह दिन पहले ही उनका निधन हुआ था ।

परिवार के अनुरोध पर मिल्खा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई लेकिन तीन जून को फिर पीजीआईएमईआर में भर्ती कराना पड़ा ।

मिल्खा ने 20 मई को हुई बातचीत में कहा था ,‘‘ हमारे रसोइये को बुखार था लेकिन उसने बताया था । हमने उसे उसके गांव भेज दिया । उसके बाद हम सभी ने कोरोना जांच कराई । मैं हैरान हूं कि मुझे संक्रमण कैसे हो गया।’’

उन्होंने कहा था ,‘‘ मैं तो घर के भीतर ही रह रहा था । सिर्फ सुबह जॉगिंग और कसरत के लिये निकलता था । मैने कल भी जॉगिंग की । चिंता मत करेा , मैं ठीक हो जाऊंगा।’’

उनकी पत्नी ने कहा था ,‘‘जिंदगी में पहली बार उन्होंने कमजोरी और शरीर में दर्द की शिकायत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!