लाइव न्यूज़ :

मिलान ने मैनचेस्टर यूनाईटेड से ड्रा खेला, आर्सनल जीता

By भाषा | Updated: March 12, 2021 10:20 IST

Open in App

बर्लिन, 12 मार्च (एपी) एसी मिलान के डिफेंडर साइमन जार ने इंजुरी टाइम में गोल दागा जिससे उनकी टीम मैनचेस्टर यूनाईटेड को यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 के पहले चरण में 1-1 से बराबरी पर रोकने में सफल रही।

मिलान को 92वें मिनट में कार्नर मिला जिस पर यूनाईटेड का रक्षण अच्छा नहीं था जिसका फायदा उठाकर साइमन ने गोल दाग दिया।

इससे पहले 18 वर्षीय अमाद डियालो ने स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरने के पांच मिनट बाद ही यूरोपीय लीग में अपना पहला गोल करके यूनाईटेड को बढ़त दिलायी थी।

इस बीच रोमा, टोटेनहैम और आर्सनल ने आसान जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

टोटेनहैम ने हैरी केन के दो गोल की मदद से दिनामो जगरेब पर 2-0 से जीत दर्ज की। आर्सनल ने यूनान में ओलंपियाकोस को आसानी से 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत किया।

आर्सनल की तरफ से मार्टिन ओडेगार्ड, मोहम्मद इलनेनी और गैब्रियल ने गोल किये जबकि पराजित टीम की तरफ से एकमात्र गोल यूसुफ अल अरबी ने किया।

अन्य मैचों में स्पेनिश टीम विल्लारीयाल ने डायनमो कीव को 2-0 से और इटली की टीम रोमा ने शख्तार डोनेस्क को 3-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!