लाइव न्यूज़ :

इब्राहिमोविच के दो गोल से मिलान ने कैगलियारी को हराया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 08:33 IST

Open in App

कैगलियारी (इटली), 19 जनवरी (एपी) जाल्टन इब्राहिमोविच के दो गोल की मदद से एसी मिलान ने आखिरी क्षणों में दस खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए के एक मैच में कैगलियारी को 2-0 से हराया।

इब्राहिमोविच ने सातवें मिनट में ही पेनल्टी को गोल में बदला और फिर 52वें मिनट में दूसरा गोल किया। हाल में चोट से वापसी करने के बाद इब्राहिमोविच ने पहली बार गोल दागे। वह आठ लीग मैचों में अभी तक 12 गोल करन चुके हैं।

एसी मिलान के स्थानापन्न खिलाड़ी अलेक्सिस सीलमेकर्स को 74वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड मिलने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था।

इस जीत से एसी मिलान के 18 मैचों में 43 अंक हो गये हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज इंटर मिलान से तीन अंक आगे हो गया है। इन दोनों टीमों के बीच 21 फरवरी को मैच होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!