लाइव न्यूज़ :

मेदवेदेव ने जोकोविच का सपना तोड़कर अमेरिकी ओपन जीता

By भाषा | Updated: September 13, 2021 10:07 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 13 सितंबर (एपी) पिछले 52 वर्ष में एक कैलेंडर वर्ष में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले पुरूष खिलाड़ी बनने का नोवाक जोकोविच का सपना दानिल मेदवेदेव ने तोड़ दिया जिन्होंने अमेरिकी ओपन फाइनल में दुनिया के इस नंबर एक खिलाड़ी को हराया ।

मेदवेदेव ने आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा रहे फाइनल में 6 . 4, 6 . 4, 6 . 4 से जीत दर्ज की । इसके साथ ही जोकोविच को रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने के लिये अभी और इंतजार करना होगा । उनके रोजर फेडरर और रफेल नडाल के समान 20 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं ।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच इस टूर्नामेंट में 2021 में ग्रैंडस्लैम में जीत का 27 . 0 रिकॉर्ड लेकर उतरे थे । उन्होंने फरवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में मेदवेदेव को हराया था जबकि जून में फ्रेंच ओपन और जुलाई में विम्बलडन जीता ।

अमेरिकी ओपन फाइनल में हालांकि वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे । उन्होंने 38 सहज गलियां की और ब्रेक प्वाइंट नहीं भुना सके । उन्होंने गुस्से में अपना रैकेट भी तोड़ दिया जिससे चेयर अंपायर ने उन्हें चेताया और आर्थर एशे स्टेडियम पर जमा दर्शकों ने हूटिंग भी की।

दूसरी ओर छह फुट छह इंच लंबे मेदवेदेव ने बेहतरीन खेल दिखाया । जोकोविच अपने कैरियर के 31वें ग्रैंडस्लैम फाइनल में फ्लशिंग मीडोस के हार्डकोर्ट पर छह जीत के साथ पहुंचे थे । लेकिन जरूरत के समय लय कायम नहीं रख सके ।

आखिरी बार एक ही वर्ष में सारे खिताब रॉड लावेर ने जीते थे जिन्होंने 1962 और 1969 में दो बार यह कारनामा किया । महिला वर्ग में एकमात्र स्टेफी ग्राफ यह कमाल कर चुकी हैं जिन्होंने 1988 में चारों खिताब जीते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!