लाइव न्यूज़ :

मैथ्यूज की नाबाद शतकीय पारी से श्रीलंका को संभाला

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:54 IST

Open in App

गॉल, 22 जनवरी (एपी) पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की नाबाद 107 रन की पारी के दम श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को शुरूआती झटकों से उबरने के बाद चार विकेट पर 229 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की ली।

इस मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह टीम में शामिल हुए अनुभवी जेम्स एंडरसन ने 19 ओवर में 10 मेडन के साथ महज 24 रन देकर तीन विकेट लिये।

दिन का खेल खत्म होते समय मैथ्यूज के साथ विकेटकीपर निरोशन डिकवेला (नाबाद 19) क्रीज पर मौजूद थे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अब तक 36 रन की साझेदारी कर ली है।

मैथ्यूज को इस दौरान लाहिरु तिरिमाने (43) और कप्तान दिनेश चांदीमल (52) का अच्छा साथ मिला। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए तिरिमाने के साथ 69 जबकि चांदीमल के साथ चौथे विकेट के लिए 117 रन की शानदार साझेदारी की।

इससे पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी के उतरी श्रीलंका के मैच की शुरूआत में ही एंडरसन ने दो झटके दिये। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा (06) को स्लिप पर खड़े कप्तान जो रूट के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा । इसके चार गेंद बाद ओशादा फर्नांडो (00) उनकी बाहर जाती गेंद को स्टंप्स पर खेल बैठे।

पांच ओवर के अंदर सात रन पर दो विकेट गंवाने के बाद तिरिमाने और मैथ्यूज ने लंच तक टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया।

लंच के बाद दूसरी गेंद पर एंडरसन ने तिरिमाने को चलता कर दिया। उन्होंने 95 गेंद की पारी में पांच चौके लगाये है। इसके बाद मैथ्यूज और चांदीमल अनुभव का फायदा उठाते हुए एंडरसन को संभलकर खेला और इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाजों को हावी होने का मौका नहीं दिया।

पिछले मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के दोनो स्पिनर जैक लीच (22 ओवर में 66 रन) और डोम बेस (18 ओवर में 54 रन) इस मुकाबले में अब तक असरहीन रहे।

मैथ्यूज ने पारी की 78वें ओवर में लीच की पहली गेंद पर एक रन लेकर करियर का 11वां और घरेलू सरजमीं पर 2015 के बाद पहला शतक लगाया। गॉल के मैदान पर यह उनका पहला शतक है। उन्होंने 228 गेंद की नाबाद पारी में 11 चौके लगाये है।

चांदीमल के साथ उनकी शतकीय साझेदारी को मार्क वुड (एक विकेट पर 47 रन) ने तोड़ा। श्रीलंकाई कप्तान ने 121 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।

दो मैचों की श्रृंखला के शुरूआती मुकाबले को सात विकेट से गंवाने वाली श्रीलंकाई टीम ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किये। बल्लेबाज कुशल मेंडिस, हरफनमौला दासुन शनाका और वानिंदु हसरंगा को बाहर कर तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल, ओशादा फर्नांडो और पदार्पण कर रहे स्पिनर रमेश मेंडिस को टीम में शामिल किया गया।

इंग्लैंड ने सिर्फ एक बदलाव किया जिसमें ब्रॉड की जगह एंडरसन को अंतिम 11 में मौका मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!