लाइव न्यूज़ :

मैच अधिकारी मुहैया कराने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था से विशेषज्ञता मांग रहे हैं : कुशल दास

By भाषा | Updated: February 7, 2021 15:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा चरण में रैफरिंग का स्तर काफी खराब रहा है जिससे टूर्नामेंट के हितधारक पीजीएमओएल से ‘विशेषज्ञता मांग’ रहे हैं जो शीर्ष लीगों को मैच अधिकारी मुहैया कराने वाली एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है।

ओड़िशा एफसी के मुख्य कोच स्टुअर्ट बैक्सटर ने जमशेदपुर एफसी से मिली हार के बाद रैफरिंग के फैसले की आलोचना करते हुए एक अशोभनीय टिप्पणी की थी।

फिर ईस्ट बंगाल के कोच रॉबी फाउलर को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने मौजूदा टूर्नामेंट के दौरान भारतीय रैफरियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का दोषी पाया और उन्हें चार मैचों से प्रतिबंधित कर दिया गया तथा उन पर पांच लाख रूपये का जुर्माना लगाया।

एआईएफएफ महासचिव कुशल दास ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम इस संबंध में हमारी मदद के लिये पीजीएमओएल (प्रोफेशनल गेम मैच ऑफिशियल्स लिमिटेड) से विशेषज्ञता मांग रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि इन प्रयासों से आने वाले समय में मैच अधिकारियों को सुधार करने में काफी मदद मिलेगी। ’’

पीजीएमओएल का गठन 2001 में रैंफरिंग के स्तर में सुधार के लिये किया गया था और यह प्रीमियर लीग और फुटबाल संघ के अन्य टूर्नामेंट के लिये रैफरी और अन्य मैच अधिकारी मुहैया कराती है।

दास ने कहा, ‘‘एआईएफएफ रैफरी, लीग और टूर्नामेंट विभाग एफएसडीएल (फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड) के साथ संयुक्त रूप से मिलकर रैफरिंग का स्तर सुधारने और संदेहास्पद फैसलों की संख्या को कम करने के लिये संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!