लाइव न्यूज़ :

पद्म विभूषण के बाद मैरीकॉम का सपना ‘भारत रत्न’

By भाषा | Updated: January 26, 2020 16:57 IST

36 साल की मैरीकॉम ने हालांकि कहा कि उनका लक्ष्य पहले ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना है और फिर वह ‘पदक के रंग’ के बारे में सोचेंगी

Open in App

पद्म विभूषण के लिये चुनी गयी पहली महिला खिलाड़ी एमसी मैरीकॉम ने रविवार को कहा कि वह तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर ‘भारत रत्न’ बनना चाहती हैं। छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज मेरीकाम ने कहा, ‘‘भारत रत्न हासिल करना सपना है। इस पुरस्कार (पद्म विभूषण) से मुझे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी ताकि मैं भारत रत्न बन सकूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सचिन तेंदुलकर ही एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है और मैं भी इससे हासिल करना चाहती हूं और ऐसा करने वाली पहली महिला बनना चाहती हूं। मैं तेंदुलकर की राह पर चलना चाहती हूं और मुझे उनसे प्रेरणा मिलती है। ’’

36 साल की मैरीकॉम ने हालांकि कहा कि उनका लक्ष्य पहले ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना है और फिर वह ‘पदक के रंग’ के बारे में सोचेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा अभी लक्ष्य ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना है और फिर मैं पदक के रंग के बारे में सोचूंगी। अगर मैं क्वालीफाई कर लेती हूं और टोक्यो में स्वर्ण पदक जीत लेती हूं तो मैं भारत रत्न हासिल करने की उम्मीद कर सकती हूं। भारत रत्न से नवाजा जाना सिर्फ एक खिलाड़ी के लिये ही नहीं बल्कि किसी भी भारतीय की उपलब्धियों का शीर्ष सम्मान है।’’ भारत रत्न देश का सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान है।

टॅग्स :मैरी कॉमपद्म विभूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत10 ऐसे जिले, आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार?, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल, देखिए जिलेवार सूची

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

भारतकौन हैं 99 वर्षीय लोक कलाकार सिमांचल पात्रो और मूर्तिकार और कला निर्देशक नूरुद्दीन अहमद, पद्म सम्मान से सम्मानित?

क्रिकेटपद्म पुरस्कार 2026ः 5 खिलाड़ी और 2 कोच को पद्म सम्मान, जानिए कौन हैं ये 7 महान शख्सियत

भारतJayant Narlikar Passed Away: पद्म विभूषण सम्मानित खगोल वैज्ञानिक जयंत नार्लीकर का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!