लाइव न्यूज़ :

विंटर ओलंपिक: 11 महीने पहले टूटी थीं 17 हड्डियां, अब ब्रॉन्ज मेडल जीतकर किया दुनिया को हैरान

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 13, 2018 17:29 IST

कनाडा के मार्क मैकमॉरिस ने एक घातक दुर्घटना से उबरते हुए जीता विंटर ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल

Open in App

करीब 11 महीने एक हादसे में इस खिलाड़ी की 17 हड्डियां टूटी थीं। लेकिन अब दक्षिण कोरिया में चल रहे विंटर ओलंपिक में कनाडा के इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इस खिलाड़ी का नाम है मार्क मैकमॉरिस, जो कनाडा के स्नोबोर्ड स्लोपस्टाइल खिलाड़ी हैं। 

मार्क मार्च 2017 में स्नोबोर्डिंग करते समय पेड़ से जा टकराए थे और इस भयंकर हादसे में उनके शरीर के कई हिस्सों की हड्डियां समेत कुल 17 हड्डियां टूट गई थीं। इस हादसे में मार्क की पसलियां, जबड़ा, बाएं फेफड़े समेत कई हिस्से फ्रैक्चर हुए थे।  

अब उस हादसे के महज 11 महीने बाद ही मार्क ने विंटर ओलंपिक के पुरुषों के स्नोबोर्डिंग के स्लोप स्टाइल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए सबको हैरान कर दिया है। इस शानदार जीत के बाद मार्क ने अपनी उस दुर्घटना ग्रस्त हालत की तस्वीर और अब ओलंपिक पोडियम पर अवॉर्ड के साथ खड़े होने की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है,'शुक्रिया जिंदगी'

मार्क ने स्लोपस्टाइल में अपना पहला ओलंपिक मेडल 2014 के सोची ओलंपिक खेलों में जीता था। उनको लगा था कि वह प्योंगचांग ओलंपिक में मेडल नहीं जीत पाएंगे लेकिन आखिर में उन्होंने ये कारनामा कर दिखाया। इतने बड़े हादसे से उबरकर मेडल जीतने की उनकी उपलब्धि के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

टॅग्स :शीतकालीन ओलंपिक खेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं जोहान्स होसफ्लोट क्लेबो? नॉर्वे के स्टार विंटर गेम्स में 6 गोल्ड जीतने वाले पहले एथलीट

विश्वमिलिए एलिसा लियू से, अमेरिकी विंटर ओलंपिक्स गोल्ड मेडलिस्ट जो चीनी जासूसी ऑपरेशन में थीं शामिल

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलOlympic Winter Games IOC: 1924, 1968, 1992 के बाद 2030, फ्रांस के फ्रेंच आल्प्स को शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी, जानें 2034 किस देश में

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम