लाइव न्यूज़ :

मनु भाकर का हरियाणा सरकार पर तंज, पूछा- 'दो करोड़ की इनामी राशि क्या जुमला था?'

By विनीत कुमार | Updated: January 5, 2019 06:42 IST

मनु भाकर ने अनिल विज से पूछा कि क्या उन्हें यूथ ओलंपिक-2018 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद वादे के अनुसार 2 करोड़ रुपये मिलेंगे?

Open in App
ठळक मुद्देमनु भाकर बनी थीं यूथ ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय शूटर2018 में मनु ने यूथ ओलंपिक सहित वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सोने पर लगाया निशाना

भारत की उभरती हुई निशानेबाज हरियाणा की मनु भाकर ने शुक्रवार को एक के एक बाद ट्वीट कर राज्य सरकार और हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज पर जमकर निशाना साधा। मनु ने अनिल विज से पूछा कि क्या उन्हें यूथ ओलंपिक-2018 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सरकार के पहले के वादे के अनुसार 2 करोड़ रुपये मिलेंगे या फिर ये कोई जुमला था।

भाकर ने 2018 में अक्टूबर में ब्यूनस आयर्स में हुए यूथ ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। यूथ ओलंपिक के फाइनल में भाकर ने 236.5 अंक हासिल किया और इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय शूटर बनीं। भाकर ने अनिल विज के अक्टूबर-2018 के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'सर प्लीज बताइये, ये सही है या नहीं...या फिर केवल जुमला है' 

इस ट्वीट से पहले 16 साल की भाकर ने शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, अनिल विज, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को टैग करते हुए लिखा, 'कोई हरियाणा में यूथ ओलंपिक के कैश प्राइज से खेल रहा है। क्या ये खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए है या उन्हें निराश करने के लिए, क्या सही है..'   

बता दें कि पिछले साल यूथ ओलंपिक से पहले हरियाणा सरकार ने बदली हुई रणनीति के तहत गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट को 2 करोड़, सिल्वर मेडल के लिए 1.25 करोड़ और ब्रॉन्ज जीतने वालों को 80 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की थी। इससे पहले यूथ ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने वालों को क्रमश: 10 लाख, 7.5 लाख और 5 लाख रुपये दिये जाते थे। 

हालांकि, पिछले दिसंबर में हरियाणा सरकार ने एक बार फिर नीति बदली और इनामी राशि को घटाकर 1 करोड़, 65 लाख और 40 लाख रुपये कर दिया।

भाकर ने पिछले साल यूथ ओलंपिक, आईएसएसएफ वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। टोक्यो ओलंपिक (2020) को देखते हुए पिछले महीने भाकर को टार्गेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) के तहत 16 शीर्ष निशानेबाजों में भी शामिल किया गया। इस योजना के तहत चुने गये एथलीट को सरकार की ओर से तैयारी के लिए हर महीने 50, 000 रुपये मुहैया कराये जाते हैं।

टॅग्स :मनु भाकरअनिल विज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं उपासना यादव? वो महिला पुलिस अफसर जिसने हरियाणा के मंत्री अनिल विज को दिया जवाब, देखें दोनों के बीच हुई तीखी बहस का VIDEO

भारतISSF World Cup, Lime: चीन की याओ कियानक्सुन और मनु भाकर को हराकर सुरुचि इंदर सिंह ने जीता गोल्ड, 3 साल बाद सौरव ने जीता कांस्य, अंक तालिका में नंबर-1 भारत

भारतHaryana minister Anil Vij: 8 पेज में जवाब?, अनिल विज ने कहा-अगर आपको किसी और चीज की भी जरूरत होगी तो जवाब दूंगा...

भारतHaryana: अनिल विज ने सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ ऐसा क्या कहा कि भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस, 3 दिनों के भीतर मांगा जवाब

भारतHaryana minister Anil Vij: 3 दिन में जवाब दीजिए?, मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस, जानें कारण

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!