दुख और गम में निशानेबाज मनु भाकर?, सड़क दुर्घटना में नानी सावित्री देवी और मामा युद्धवीर की मौत, स्कूटी को कार ने उड़ाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 19, 2025 05:47 PM2025-01-19T17:47:48+5:302025-01-19T17:49:37+5:30

मृतकों की पहचान मनु भाकर की नानी सावित्री देवी (70) और मामा युद्धवीर (50) के तौर पर हुई है जो हरियाणा रोडवेज में चालक थे।

Olympic medallist Manu Bhaker’s maternal grandmother, uncle die road accident in Haryana dadri police | दुख और गम में निशानेबाज मनु भाकर?, सड़क दुर्घटना में नानी सावित्री देवी और मामा युद्धवीर की मौत, स्कूटी को कार ने उड़ाया

file photo

Highlightsदुर्घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

भिवानीः पेरिस ओलंपिक पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर की नानी और मामा की रविवार को यहां दादरी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे दोनों चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर स्कूटी से जा रहे थे, तभी एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर दे मारी। दादरी थाने के जांच अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) सुरेश कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई तथा इस दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मनु भाकर की नानी सावित्री देवी (70) और मामा युद्धवीर (50) के तौर पर हुई है जो हरियाणा रोडवेज में चालक थे। कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

उनके मुताबिक, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दो दिन पहले मनु भाकर को राष्ट्रपति ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था जिसके बाद घर में खुशी का माहौल था। लेकिन इस हादसे के बाद उसके घर में मातम छाया हुआ है। 

Web Title: Olympic medallist Manu Bhaker’s maternal grandmother, uncle die road accident in Haryana dadri police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे