लाइव न्यूज़ :

टेटे महिला राष्ट्रीय टूर्नामेंट में मनिका के प्रदर्शन पर होगी नजरें

By भाषा | Updated: February 14, 2021 22:33 IST

Open in App

पंचकुला, 14 फरवरी राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका बत्रा के अलावा देश के शीर्ष खिलाड़ी कोविड-19 से प्रभावित पिछले सत्र के बाद सोमवार से शुरू हो रहे 82वें राष्ट्रीय टेबल टेनिस (टेटे) चैम्पियनशिप से प्रतिस्पर्धा में वापसी कर रहे है।

यहां के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में इस टूर्नामेंट को बायो-बबल (जैव-सुरक्षित) माहौल में आयोजित किया जाएगा जिसमें सिर्फ एकल मैच खेले जाएंगे।

मख्य ड्रा में आठ की जगह 16 खिलाड़ियों को सीधा प्रवेश मिलेगा। टीम चैम्पियनशिप या युगल प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं होगा।

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मानक संचालन प्रक्रियाएं लागू की है।

प्रतियोगिता में 161 महिला खिलाड़ी भाग ले रही है जिसे तीन-तीन खिलाड़ियों के 48 ग्रुपों में विभाजित किया गया है। आखिरी ग्रुप में चार खिलाड़ी है।

पच्चीस साल की मनिका महिलाओं के वर्ग की शीर्ष खिलाड़ी होंगी। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता पुणे में अभ्यास कर रही थी।

विश्व रैंकिंग में 63वें स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मैं अच्छी लय में हूं और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का इंतजार कर रही हूं।’’

मनिका को 1.65 लाख रुपये इनामी इस प्रतियाोगिता में गत चैम्पियन सुतिर्था मुखर्जी और अर्चना गिरिश कामत से कड़ी चुनौती मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Election 2026: क्यों बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा हो रही वोटिंग? जानें वजह

भारतWest Bengal election 2026: बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी, सुरक्षा का कड़ा पहरा, वोट डालने उमड़े लोग

क्रिकेट226 रन बनाकर जीते?, आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा सफल चेज, 2025 में बनाए 210 रिकॉर्ड टूटा?

पूजा पाठPanchang 02 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 May 2026: आज मान-सम्मान में वृद्धि होने के संकेत, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!