लाइव न्यूज़ :

मनिका , साथियान ने राष्ट्रीय शिविर में भाग लेने से छूट मांगी, नहीं होगा चयन

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:53 IST

Open in App

भारत के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान और मनिका बत्रा ने सोनीपत में गुरूवार से शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर से बाहर रहने की इजाजत मांगी है और नये नियमों के तहत ऐसा करने पर वे आगामी एशियाई चैम्पियनशिप के लिये चयन से अयोग्य हो जायेंगे । मनिका पुणे में ही अभ्यास जारी रखना चाहती है जबकि साथियान पोलैंड में लीग खेल रहे हैं । मनिका ने कहा ,‘‘ मैने टीटीएफआई से अनुरोध किया है कि मुझे अपने अभ्यास कार्यक्रम पर अमल करने दे । मैं आगामी टूर्नामेंटों के लिये अच्छी तैयारी करना चाहती हूं ।’’ वहीं साथियान ने कहा ,‘‘ मैं इस समय पोलैंड में बेहतरीन जोड़ीदारों के साथ अभ्यास कर रहा हूं । मुझे पोलिश लीग में अच्छे मैच खेलने का मौका मिलेगा । इसके बाद चेन्नई में कुछ दिन आराम करके डब्लयूटीटी के लिये दोहा जाऊंगा । इसलिये इस बार शिविर में भाग नहीं ले सकूंगा ।’’ एशियाई चैम्पियनशिप दोहा में 28 सितंबर से शुरू होगी जिससे पहले डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर खेली जानी है ।टीटीएफआई सलाहकार एम पी सिंह ने कहा कि महासंघ की नीतियां खिलाड़ियों के लिये अलग अलग नहीं है और राष्ट्रीय शिविर में भाग नहीं लेने वालों का चयन नहीं किया जायेगा । टीटीएफआई सचिव अरूण बनर्जी ने चार अगस्त को कार्यकारी समिति की बैठक के बाद जारी बयान में कहा था ,‘‘ राष्ट्रीय शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ही चयन किसी भी टूर्नामेंट के लिये राष्ट्रीय टीम में किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारतSonipat Municipal Corporation election result 2026: सोनीपत में राजीव जैन की बादशाहत बरकरार, कौन जीता, कौन हारा? देखें सभी वार्डों के पार्षदों की फुल लिस्ट

भारतHaryana Municipal Council Election Results: भाजपा का दबदबा, 6 वार्डों में दर्ज की जीत; कांग्रेस को मिली 1 सीट

भारतSonipat Municipal Corporation election results 2026: सोनीपत में खिला कमल, मुकेश बामनिया ने दर्ज की शानदार जीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!